वायरल न्यूज़

Jeena Isi Ka Naam Hai: पति की मौत के बाद परिवार संभाला, आर्थराइटिस को हराया, अब 70 की उम्र में कमाल दिखा रहीं ये दादी, VIDEO देखें

Jeena Isi Ka Naam Hai: टाइम्‍स नाउ नवभारत आपके लिए लेकर आया है उन वायरल लोगों की कहानियों की सीरीज जिनके परिश्रम और संघर्ष के वीडियो सोशल मीडिया पर हजारों-लाखों लोगों को एक साथ प्रेरित करते हैं।

Image

70 की उम्र और 70 किलो वेटलिफ्टिंग।

Jeena Isi Ka Naam Hai: कहते हैं...'महिलाएं अपने जीवन में कई किरदार निभाती हैं..कभी बेटी, कभी बहन, कभी मां, कभी पत्‍नी तो कभी बहू।' इन सभी किरदारों को दिल्‍ली की रोशनी देवी सांगवान ने बखूबी निभाया है। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते रहते हैं, यही वजह है कि इन्‍हें सोशल मीडिया पर 'बाहुबली दादी', 'वंडरवुमन' और 'वेटलिफ्टर मम्‍मी' के नाम से जाना जाता है। संभवत: आपने भी इनका कोई न कोई वीडियो जरूर देखा होगा। वायरल वीडियोज के मुताबिक, 70 वर्षीय रोशनी देवी ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे। आज हम आपको इन्‍हीं के बारे कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

संघर्ष से लेकर फिटनेस तक का सफर

इंस्‍टाग्राम पर officialpeopleofindia नामक हैंडल से रोशनी देवी सांगवान का एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें इनके बेटे के हवाले से बताया गया है कि, 'पापा के गुजरने के बाद मां ने हमारी पर‍वरिश अकेले की और परिवार में चल रहे दूध के बिजनेस को खुद ही आगे बढ़ाया। दो साल पहले मां को पता चला कि, वे आर्थराइटिस की गंभीर स्‍टेज से गुजर रही हैं। उस समय मैंने अपना बिजनेस छोड़ दिया और बतौर फिटनेस ट्रेनर जॉब शुरू की। मैंने मां की हेल्‍थ की जिम्‍मेदारी ली और उनको जिम में चलने के लिए राज़ी किया। हमने केवल 2 स्क्वाट्स से शुरुआत की। मैं रोजाना आधे घंटे तक उनके पैरों की मसाज करता। लोग मां से कहते थे- आप जिम नहीं सत्‍संग जाओ ! जल्‍दी ही मां ने वेट लिफ्टिंग करनी शुरू की और समय के साथ उनके पैरों का दर्द भी जाने लगा। कुछ महीनों के बाद मां ने मुझसे कहा कि, अब वो खुद को पहले से ताकतवर महसूस कर रही हैं। 70 साल की उम्र में अब वो 70 किलो डेडलिफ्ट कर रही हैं। मां ने मुझसे कहा है कि, बेटा ये तो बस शुरुआत है!!'

भारत का प्रतिनिधित्व करना है लक्ष्‍य

गौरतलब है कि, इंस्‍टाग्राम पर weightliftermummy नाम से अजय सांगवान का अकाउंट है। जिस पर वे मां रोशनी देवी के साथ वर्कआउट के वीडियो शेयर करते हैं जिससे यूजर्स न केवल प्रेरित होते हैं बल्कि मां-बेटे की इस जोड़ी को लाइक भी करते हैं। कुछ वायरल वीडियो और मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, रोशनी देवी 70 किलो की डेडलिफ्ट, 100 किलो से लेग प्रेस, 45 किलो से स्क्वाट्स और अन्य कई तरह की और एक्सरसाइज भी कर लेती हैं। पावरलिफ्टिंग में वे भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती हैं। इसके लिए उनके बेटे उन्हें रोज ट्रेन कर रहे हैं।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article