वायरल न्यूज़

Video: जिस हेलमेट को पहनने वाला था शख्स, उसी में छिपा था किंग कोबरा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Feb 2, 2024, 11:32 AM IST

Sanp Ka Video: हैरान करने वाले नजारे में देखेंगे कि खतरनाक किंग कोबरा हेलमेट में छिपकर बैठ गया। फ्रेम में फिर जो दिखा होश उड़ जाएंगे।

Image

हेलमेट में छिपा था खतरनाक कोबरा। (फोटो सोर्स- स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • हेलमेट में छिपा था किंग कोबरा
  • सिर पर पहनने ही वाला था शख्स
  • होश उड़ा देगा नजारा

Sanp Ka Video: किंग कोबरा दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों शामिल है। ये इतना खतरनाक सांप है कि एक बार डस ले तो किसी का भी बचना बहुत मुश्किल होता है। अगर ये गलती से भी किसी इंसान के सामने पड़ जाए तो कांप जाता है। मगर क्या हो जब वही सांप किसी शख्स के हेलमेट में जाकर छिप जाए। शख्स भी उसे हेलमेट को पहनने के लिए उठा ले। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला नजारा सामने आया है जो किसी के भी होश उड़ाने के लिए काफी है।

हेलमेट में छिप गया किंग कोबरा

कुछ सेकंड का वीडियो देखकर मालूम होता है कि शख्स ने बाइक स्टार्ट की और पहनने के लिए हेलमेट उठाने लगा। मगर इससे पहले वो हेलमेट उठाता उसे कुछ अजीब सी चीज नजर आई। शख्स हेलमेट के करीब पहुंचा और ध्यान से देखा तो उसके होश उड़ गए। दरअसल हेलमेट के अंदर खतरनाक किंग कोबरा छिपकर बैठा था। ये देख शख्स के होश उड़ गए और तुरंत उचित दूरी बना ली।

इंस्टाग्राम पर छाया वीडियो

लाखों लोगों ने देखा वीडियो

हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि शख्स जैसे ही सांप को बाहर निकालने की कोशिश करता है। वो आक्रामक हो गया। वो डसने की कोशिश करता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो किसी के भी होश उड़ान के लिए काफी है। वीडियो इंस्टाग्राम पर d_shrestha10 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो अभी तक लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर सैकड़ों यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article