वायरल न्यूज़

वही चेहरा वही नैन नक्श.. क्या दिव्या भारती का हो चुका है पुनर्जन्म! वायरल Video देख लोग हुए शॉक्ड

Viral Video: यह वीडियो एक रील्स है, जो एक लड़की बनाती दिख रही है। इस वीडियो को देखकर लोगों को दिव्या भारती की याद आ गई है। आप देख सकते हैं कि रील्स बनाने वाली लड़की हूबहू दिव्या भारती के जैसे लग रही है।

Image

दिव्या भारती की हमशक्ल (इंस्टाग्राम)

Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) की अजीबोगरीब परिस्थितियों में मात्र 19 साल की उम्र में मौत हो गई थी। मौत से पहले मात्र 3 साल में उन्होंने 21 फिल्में देकर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस को हैरान कर दिया था। मात्र तीन साल में ही वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई थीं। सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्होंने शादी कर हर किसी को चौंका भी दिया था। हालांकि, एक हादसे में मात्र 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी।

वीडियो देखकर हो जाएंगे कंफ्यूज

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग चौंक गए हैं। वीडियो एक लड़की से जुड़ा है, जो देखने में हूबहू दिव्या भारती की तरह लग रही है। वीडियो देखकर एक बार के लिए आपके होश उड़ जाएंगे। आपको कहीं से भी नहींं लगेगा कि यह लड़की दिव्या भारती नहीं है। इस वीडियो को देखकर लोगों को दिव्या भारती की याद आ गई है। दरअसल, यह वीडियो एक रील्स है, जो एक लड़की बनाती दिख रही है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि रील्स बनाने वाली लड़की हूबहू दिव्या भारती के जैसे लग रही है। लड़की के बाल भी दिवंगत एक्ट्रेस की तरह ही कर्ली दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर नेटिजन्स कंफ्यूज हो गए हैं। वीडियो को निशा नाम की इंस्टा यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में लड़की 'सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई...' गाने पर लिपसिंक करती दिख रही है। इस दौरान लड़की के एक्सप्रेशन्स, बाल और फेस हर चीज में दिव्या भारती की झलक देखने को मिल रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article