भारतीय कॉमेडियन Samay Raina की नकल कर पाकिस्‍तान ने बनाया टैलेंट शो ? सोशल मीडिया पर क्‍यों छिड़ी है बहस

Viral News: पाकिस्‍तानी शो में प्रतियोगी ने पूछा, 'अगर आप समय रैना के शो की नकल कर रहे हैं, तो पुरस्कार राशि की भी नकल क्यों नहीं करते?' इस बयान पर दर्शकों में मौजूद सभी लोग हंसने लगे क्योंकि टैलेंट गॉट पाकिस्तान के विजेताओं के लिए कोई नकद पुरस्कार नहीं है।

Viral News: भारतीय स्‍टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का स्‍ट्रीमिंग शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। हाल ही में पाकिस्तानी टैलेंट शो 'टैलेंट गॉट पाकिस्तान' ने इंटरनेट पर काफी हंगामा मचा दिया था। दावा किया गया था कि, पाकिस्‍तान ने इसका आइडिया समय रैना के शो को देखकर कॉपी किया था। हालांकि, टाइम्‍स नाउ नवभारत इस दावे की पुष्टि नहीं करता है। मगर यूजर्स ने दावा पाकिस्‍तानी शो के एक प्रतिभागी के एक बयान पर किया था। उस प्रतिभागी ने ऑन एयर होस्टिंग पैनल पर भारतीय कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लैटेंट की नकल करने का मज़ाक उड़ाया था।

पाकिस्‍तान हुआ ट्रोलिंग का शिकार।

पाकिस्‍तान हुआ ट्रोल

दरअसल, पाकिस्‍तानी शो में प्रतियोगी ने पूछा, 'अगर आप समय रैना के शो की नकल कर रहे हैं, तो पुरस्कार राशि की भी नकल क्यों नहीं करते?' इस बयान पर दर्शकों में मौजूद सभी लोग हंसने लगे क्योंकि टैलेंट गॉट पाकिस्तान के विजेताओं के लिए कोई नकद पुरस्कार नहीं है। इन सब के जवाब में, पैनल में बैठे एक जज ने कहा, 'भारत की इकॉनमी देख।' वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 567,000 से ज़्यादा बार देखा गया है, जिसमें मनोरंजन तो है मगर ट्रोलिंग ज्‍यादा है।

End of Feed