वायरल न्यूज़

Video: स्मार्ट जीजू को देख साली से नहीं हुआ कंट्रोल, स्टेज पर दीदी के सामने ही कर डाला कांड

Jija Sali Video: साली को अपने पास देखकर जीजा भी बेहद खुश हो जाता है। वही साली को अपने पास बिठाता है। हालांकि उसे भी नहीं पता होता है कि साली के मन में क्या चल रहा है।

Image

जीजा साली वीडियो (ट्विटर)

Jija Sali Video: जीजा साली का रिश्ता बेहद ही खास होता है। जीजा-साली एक-दूसरे से अक्सर शरारत करते देखे जाते हैं। सोशल मीडिया पर जीजा-साली के कई सारे वीडियो देखने को मिलते हैं। इसमें से कई वीडियो दिल छूने वाले होते हैं तो कई वीडियो मजेदार भी होते हैं। इसी क्रम में एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साली अपने जीजा के साथ शादी की स्टेज पर ही कुछ ऐसा करती नजर आती है। जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।

वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा बारात लेकर आ चुका है। जयमाला का कार्यक्रम भी हो चुका है। वहीं शादी में आए मेहमान और रिश्तेदार फोटो खिंचवाने में लगे हुए हैं। इसी बीच दुल्हन की बहन यानि दूल्हे की साली स्टेज पर आती है। सबसे पहले वह अपनी दीदी की तरफ जाती है। हालांकि फिर वह अपने नए नवेले जीजू के बगल में जाकर बैठ जाती है। यहां तक तो सही था, फिर अचानक न जाने क्या होता है। साली अपने जीजू को किस कर लेती है। देखें वीडियो-

आप देख सकते हैं कि साली को अपने पास देखकर जीजा भी बेहद खुश हो जाता है। वही साली को अपने पास बिठाता है। हालांकि उसे भी नहीं पता होता है कि साली के मन में क्या चल रहा है। जब साली अपने जीजा को किस कर लेती है तो जीजा भी हैरान रह जाता है। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि बगल में ही साली की बहन यानि दुल्हन बैठी थी। उसकी तरफ से भी इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आती है। वीडियो को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर @HasnaZaruriHai नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

TNN Viral Desk
TNN वायरल डेस्क author

खबरों की दुनिया में अजब-गजब, फनी, शॉकिंग, दिलचस्प जानकारी, जानवरों की दुनिया के बारे में जानने के शौकीन हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर एकसाथ मिल जाएंगी ये सभी मजेदार चीजें। जिन्हें देखकर और पढ़कर ना केवल आपका मनोरंजन होगा, बल्कि रोजाना नई-नई जानकारियां भी मिलेगी।

और पढ़ें
End of Article