वायरल न्यूज़

Video: लड़के ने सचिन पर सुनाया ऐसा शेर, सुनते ही सिर खुजाने लगीं सीमा हैदर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Oct 17, 2023, 08:46 AM IST

Viral Video: बच्चे का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें उसने सीमा हैदर के सामने ऐसी शायरी सुनाई कि बेचारी सिर खुजाने लगीं।

Image

फनी वीडियो में देखेंगे कि छोटे से बच्चे ने सचिन-सीमा पर जबरदस्त शायरी सुनाई। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़के ने सचिन-सीमा पर सुनाई शायरी
  • सुनकर सीमा हैदर भी सिर खुजाने लगीं
  • लाखों लोगों ने देखा मजेदार वीडियो

Sachin Seema Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ सामने आता है कि हम भावुक हो जाते हैं, तो कई बार हंसी तक रोकना मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही जबरदस्त वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। वीडियो सीमा हैदर से जुड़ा है, जिनके सामने एक लड़के ने ऐसी शायरी सुनाई कि बेचारी सिर खुजाने लगीं। कुछ सेकंड ठहरकर वो खुद दोबारा लड़के से वहीं शायरी सुनाने के लिए कहती हैं।

लड़के ने सुनाई सचिन-सीमा पर शायरी

सीमा हैदर की फरमाइश पर लड़का दोबारा वही शेर सुनाता है और फिर वीडियो बनाने वाला भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता। शायरी से जुड़ा ये वीडियो इतना मजेदार है कि कुछ ही समय में हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मजेदार वीडियो देखकर मालूम होता है कि कोई शख्स कैमरा लेकर सीमा हैदर का इंटरव्यू लेने पहुंचा। यहां वो सीमा से कुछ सवाल पूछता तभी एक लड़का घर में पहुंच गया। वो ऑन कैमरा अपनी शायरी सुनाने लगता है।

सिर खुजाने लगीं सीमा हैदर

अपनी शायरी में लड़का कहता है कि 'टन-टन, छोले बटन... सीमा ने आंख मारी सचिन खतम।' मजेदार है कि लड़के की शायरी सुनकर इंटरव्यू लेने पहुंचा शख्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाता। इधर जैसे ही कैमरे का फ्रेम सीमा की तरफ किया गया तो वो भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। बच्चे की शायरी सुनकर सीमा हैदर अपना सिर खुजाने लगीं।

यहां देखिए वीडियो

मालूम हो कि सचिन-सीमा की सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई। इसके बाद पाकिस्तान की सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन से मिलने के लिए भारत पहुंच गईं। यहां दोनों ने शादी कर ली। वीडियो इंस्टाग्राम पर VIDEO NATION नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article