Viral Video: नशे में टल्ली होकर सांड से भिड़ गया शख्स, उठाकर बीच सड़क ऐसे पटका, देखकर उछल जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 15, 2023, 06:40 PM IST

Bull Viral Video: एक शख्स नशे में धुत्त होकर सांड से भिड़ गया। इतना ही नहीं जोश में आकर शख्स ने सांड को उठाकर ऐसे पटका, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • खतरनाक सांड से भिड़ गया शख्स
  • शख्स ने सांड को आराम से उठाकर पटका
  • नजारा देखकर लोग हक्के-बक्के रह गए

Saand Ka Video: सोशल मीडिया की दुनिया काफी अजीब है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोग हंसते-हंसते (Funny Video) लोटपोट हो जाते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही झन्नाटेदार वीडियो (Viral Video) लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें एक शख्स नशे में टल्ली होकर सांड (Bull Viral Video) से भिड़ गया। इतना ही नहीं शख्स ने सांड की ऐसी हालत कर दी, जिसे देखकर आप हैरान भी होंगे और जमकर ठहाके भी लगाएंगे।

Bull Video

शख्स ने सांड की हवा कर दी टाइट, (Photo Credit - Instagram)

सांड कितना खतरनाक होता है, इससे हम सब वाकिफ हैं। कई बार तो सांड ऐसा हाहाकार मचाता है, जिससे बचने के लिए लोग दबे पांव भाग खड़े होते हैं। सोशल मीडिया पर आपको सांड के कई खतरनाक और मजेदार वीडियो (Saand Viral Video) देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में आप कुछ ऐसा देखेंगे, जिसपर हो सकता है आपको यकीन करना मुश्किल हो जाए। वीडियो (Trending Video) में आप देख सकते हैं एक शख्स नशे में पूरी तरह टल्ली है। नशे में धुत्त होकर शख्स बीच सड़क एक सांड से भिड़ गया। बिल्कुल बेखौफ होकर शख्स सांड से लड़ने लगता है और अगले ही पल सांड को उठाकर पटक भी देता है। हैरानी की बात ये है कि सांड कुछ नहीं कर पाता है। जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

End of Feed