Viral Video: रूसी महिला ने तिरंगे साड़ी में 'लहरा दो' गाने पर किया अनोखा डांस, देखकर हर भारतीय करेगा सैल्यूट

Viral Video: सोशल मीडिया पर रूसी महिला का एक डांस वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें उन्होंने लहरा दो गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि लोग बार-बार इस डांस वीडियो को देख रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना अलग-अलग तरह के कई वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो बार-बार देखने वाले होते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। इसी कड़ी में डांस का एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, देशभक्ति गाने 'लहरा दो' गाने पर रूसी महिला ने ऐसा डांस किया, जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है और यूजर्स बार-बार इस डांस वीडियो को देख रहे हैं।

Dance Video

रूसी महिला का अनोखा डांस (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)

सोशल मीडिया पर आपको डांस के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ लोगों में तो इस तरह डांस का क्रेज होता है कि जहां मौका मिलता है धमाल मचाने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग अतरंगी अंदाज में डांस करके महफिल लूट लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको डांस का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक रूसी महिला तिरंगे वाली साड़ी में 'लहरा दो' गाने पर डांस कर रही है। जिस अंदाज में वो इस गाने पर डांस कर रही है, उसने लोगों को भावुक कर दिया है। आलम ये है कि लोग महिला की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आप भी देखें ये मजेदार डांस वीडियो...

End of Feed