वायरल न्यूज़

Viral Video: रूसी महिला ने तिरंगे साड़ी में 'लहरा दो' गाने पर किया अनोखा डांस, देखकर हर भारतीय करेगा सैल्यूट

Viral Video: सोशल मीडिया पर रूसी महिला का एक डांस वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें उन्होंने लहरा दो गाने पर ऐसा डांस किया, जिसने लोगों का दिल जीत लिया। आलम ये है कि लोग बार-बार इस डांस वीडियो को देख रहे हैं।

Image

रूसी महिला का अनोखा डांस (तस्वीर साभार- @tatianaromanoff)

Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना अलग-अलग तरह के कई वीडियो (Trending Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कई वीडियो ऐसे होते हैं, जो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो बार-बार देखने वाले होते हैं। यूजर्स इन वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं। इसी कड़ी में डांस का एक ऐसा वीडियो (Dance Video) सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। दरअसल, देशभक्ति गाने 'लहरा दो' गाने पर रूसी महिला ने ऐसा डांस किया, जिसने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया है और यूजर्स बार-बार इस डांस वीडियो को देख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आपको डांस के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ लोगों में तो इस तरह डांस का क्रेज होता है कि जहां मौका मिलता है धमाल मचाने लगते हैं। वहीं, कुछ लोग अतरंगी अंदाज में डांस करके महफिल लूट लेते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको डांस का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं एक रूसी महिला तिरंगे वाली साड़ी में 'लहरा दो' गाने पर डांस कर रही है। जिस अंदाज में वो इस गाने पर डांस कर रही है, उसने लोगों को भावुक कर दिया है। आलम ये है कि लोग महिला की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आप भी देखें ये मजेदार डांस वीडियो...

रूसी महिला का जबरदस्त डांस

इस डांस वीडियो को देखने के बाद आप भी जरूर झूम रहे होंगे और गर्व महसूस कर रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'tatianaromanoff' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस देशभक्ति डांस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कई लोग तो बार-बार इस वीडियो को देखना पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग रूसी महिला की जमकर तारीफ कर रहे हैं। तो आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article