ये रशियन लड़की है असली आइस क्वीन, रहना तो छोड़िए नाश्ते में भी खाती है बर्फ, वायरल वीडियो को देख कंपकंपी छूट जाएगी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक रशियन लड़की बर्फ के पानी में डुबकी लगा रही है और फिर बाहर निकलकर बर्फ का नाश्ता भी कर रही है। यह वीडियो काफी शॉकिंग है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ये लड़की बर्फ में लगाती है डुबकी
  • बर्फ का ही करती है नाश्ता
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Ice Queen Galkina Anechka: सर्दी का मौसम चल रहा है और कड़ाके की ठंड के चलते लोगों का बुरा हाल हुआ है। कुछ इलाकों में इतनी कड़ी ठंड पड़ रही है कि लोग बाहर भी निकलना ठीक नहीं समझ रहे। ठंड के चलते लोग अपने कंबल तक से बाहर नहीं निकल रहे हैं। अब ऐसे में अगर कहा जाए कि एक लड़की है जो बर्फीले पानी में डुबकी लगाती है तो आप क्या कहेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की न सिर्फ बर्फीले पानी में नहा रही है। बल्कि बाहर निकल कर नाश्ता भी कर रही है और लड़की की नाश्ता भी बर्फ ही है। इतना सुनकर आपको लग रहा होगा कि कोई खतरनाक वाला मजाक कर रहा है लेकिन ऐसा नहीं है इस वीडियो को देखने के बाद आपको खुद ही लग जाएगा कि हम सही कह रहे हैं। इस वीडियो में नजर आने वाली लड़की का नाम Galkina Anechka है।

End of Feed