वायरल न्यूज़

OMG: यहां आसमान से बरसे 8 करोड़ के नोट, झोला लेकर लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Oct 27, 2023, 05:07 PM IST

Viral News: बार्टोशेक ने एक प्रतियोगिता आयोजित की थी। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल 'वन मैन शो: द मूवी' से एक कोड दिया था। जिसे लोगों को सॉल्व करना था। जब किसी ने चैलेंज सॉल्व नहीं किया तो उन्होंने जीत के सारे पैसे हेलीकॉप्टर में भरे और आसमान से उड़ा दिया।

Image

आसमान से बरसे नोट (ट्विटर)

Viral News: चेक गणराज्य से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के जाने-मान इंफ्लुएंसर और टेलीविजन होस्ट कामिल बार्टोशेक ने हेलीकॉप्टर से एक मिलियन डॉलर यानि 8 करोड़ 32 लाख रुपये उड़ा दिए। इस पैसे को लूटने की होड़ मच गई। लोग प्लास्टिक का बैग लेकर पैसे लूटने के लिए पहुंच गए। कामिल बार्टोशेक ने ऐसा क्यों किया, इस बात की पूरी सच्चाई जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

फॉलोअर्स के लिए आयोजित की थी प्रतियोगिता

दरअसल, बार्टोशेक ने एक प्रतियोगिता आयोजित की थी। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल 'वन मैन शो: द मूवी' से एक कोड दिया था। जिसे लोगों को सॉल्व करना था। उन्होंने विजेता को 1 मिलियन डॉलर राशि देने की बात कही थी। हालांकि, उनके द्वारा दिए गए कोड को कोई सॉल्व नहीं कर पाया। इसके बाद बार्टोशेक ने उन सभी लोगों को पैसे देने का नायाब तरीका निकाला, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। उन्होंने एक हेलीकॉप्टर में ईनामी राशि भरी और आसमान से लुटा दिया।

कोई भी नहीं दे पाया था चैलेंज का जवाब

घोषणा की थी कि दस लाख डॉलर से भरा कंटेनर ले जाने वाला एक मालवाहक हेलीकॉप्टर चेक गणराज्य के ऊपर से उड़ान भरेगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article