Viral Video: चीन के होटल में रोबोट ने डिलीवर किया पार्सल, इनफ्लुएंसर का रिएक्शन देख आप भी चकित हो जाएंगे

सोशल मीडिया पर चीन के एक होटल का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इनफ्लुएंसर को पार्सल देने के लिए एक रोबोट आता है, जिसका रिएक्शन काफी वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • चीन के होटल में ठहरा था इनफ्लुएंसर
  • पार्सल करने पहुंचा रोबोट
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Robot in China Hotel: दुनिया कितनी आगे निकल चुकी है, इस बात का अंदाजा लगाना भी शायद मुश्किल होता जा रहा है। एडवांस टेक्नोलॉजी ने लोगों को एकदम बदलकर रख दिया है। यही कारण है कि हाईटेक सिटी हो या कोई देश, यहां कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देख इंसान को आश्चर्य ही होता है। कुछ ऐसा ही आश्चर्य आपको इस वीडियो (Viral Video) को देखने पर होने वाला है। जहां आपको कुछ ऐसा दिखेगा, जो शायद अब तक आपने सुना ही होगा।

Robot in China Hotel

होटल के कमरे में पार्सल डिलीवरी करने पहुंचा रोबोट (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में भारत का एक इनफ्लुएंसर चीन जाता है और वहां के एक होटल में ठहरता है। इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसे देखने के बाद उसकी उत्सुकता बढ़ जाता है। दरअसल, उसके कमरे पार्सल डिलीवर करने के लिए कोई इंसान नहीं बल्कि एक रोबोट आता है। इस दौरान उसका दोस्त एक वीडियो बनाता है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

End of Feed