वायरल न्यूज़

रिटायर्ड IFS अफसर की पत्नी ने बनाई सब्जी खरीदने की गाइडलाइन, बताया कैसे खरीदने हैं प्याज और टमाटर

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 17, 2024, 10:27 AM IST

Retired IFS Officer Viral Post: मजेदार पोस्ट में देखेंगे कि रिटायर्ड आईएफएस अफसर की पत्नी ने उन्हें बताया कि बाजार से कैसी सब्जियां खरीदनी हैं। इसके लिए बकायदा पत्नी ने गाइडलाइन बनाकर दी।

Image

रिटायर्ड IFS अफसर को पत्नी ने बनाकर दी सब्जी खरीदने की गाइडलाइन। (Photo/X.com)

KEY HIGHLIGHTS
रिटायर्ड IFS अफसर की पोस्ट वायरल
सब्जी के लिए पत्नी ने दी गाइडलाइन
वायरल पोस्ट देखकर खुश हो जाएंगे

Retired IFS Officer Viral Post: अच्छी और ताजी सब्जी खरीदने में माहिलाएं काफी कुशल होती हैं। उन्हें मालूम होता है कि कौन सी सब्जी खराब है, जिसे खरीदने से बचना चाहिए। मगर इस मामले में पुरुष थोड़े पीछे होते हैं। उन्हें अच्छी सब्जियां खरीदने की उतनी पहचान नहीं होती जितनी महिलाओं को होती है। अब सब्जी खरीदने से जुड़ा एक रोचक मामला सोशल मीडिया में छाया है। इसमें रिटायर्ड आईएफएस की पत्नी ने उन्हें बाजार से सब्जियां खरीदने के लिए भेजा। मगर पत्नी को यकीन नहीं था कि पति अच्छी और ताजा सब्जी खरीदकर ला सकेंगे। ऐसे में उन्होंने सब्जी खरीदने की बाकायदा गाइडलाइन बना दी और पति को थमा दी।

पत्नी ने बनाकर दी सब्जी खरीदने की गाइडलाइन

मजेदार है कि सब्जी खरीदने की गाइडलाइन तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल है। इसमें ऐसे बातें लिखी नजर आती हैं जिन्हें पढ़कर नेटिजन्स लोटपोट हो गए। इसमें अलग-अलग सब्जियों के नाम लिखे हैं। इसके साथ ही बताया गया कि सब्जी कितनी खरीदनी है। वहीं ताजा और अच्छी सब्जी खरीदने के लिए क्या-क्या करना होगा। उदाहरण के लिए वायरल तस्वीर में टमाटर लिस्ट में सबसे ऊपर है। इसमें रिटायर्ड आईएफएस अफसर मोहन परगैन को बताया गया कि उन्हें डेढ़ किलो टमाटर खरीदने हैं। इसमें टमाटर थोड़े लाल हों और थोड़े पीले भी हों। इसके साथ ही ध्यान रखना है कि टमाटर में कोई सुराख ना हो। गाइडलाइन में लिखा गया है कि टमाटर कहीं से दबे भी ना हो इसका भी पूरा ध्यान रखना है।

सोशल मीडिया में वायरल हुई पोस्ट

लिस्ट में दूसरी सब्जी प्याज है जिसे मार्केट से डेढ़ किलो के करीब खरीदना है। इसमें बताया गया कि पति को प्याज छोटी खरीदनी है और उसका आकार कैसा हो, ये भी बताया गया। मजेदार है गाइडलाइन में पति को ताजा मेथी खरीदने का भी तरीका बताया गया है। इसमें बताया गया कि मेथी ज्यादा लंबी ना हो। उसके पत्ते हरे हों इसका जरूर ध्यान रखना है और एक बंडल खरीदकर लाना है। मजेदार है कि सब्जी खरीदने की गाइडलाइन में भिंडी, मिर्ची, पालक और दूध खरीदने का तरीका भी बताया गया है। सब्जी खरीदने से जुड़ी गाइडलाइन वाली ये पोस्ट अब सोशल मीडिया में वायरल है, इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article