वायरल न्यूज़

चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ चूहा, नजारा देख होश उड़ जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 3, 2023, 07:38 PM IST

Viral Video Today: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि चूहा नोटों से भरे बैग के करीब पहुंचा और चालाकी से रुपये चुराकर ले गया।

Image

चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ चूहा। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • चोरी करते हुए कैमरे में कैद हुआ चूहा
  • नजारा हैरान कर देगा
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Viral Video Today: सोशल मीडिया की हैरान करने वाली दुनिया में कब क्या नजर आए जाए कभी कुछ पता नहीं चलता है। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि सचमुच होश उड़ जाते हैं। आंखों पर यकीन करना तक मुश्किल होता है। अभी एक ऐसा ही हैरान करने वाला वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक चूहे से जुड़ा है, जो चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कैमरे में कैद हुआ है। चोरी करते हुए चूहे का स्टाइल देखकर किसी के भी होश उड़ जाएंगे।

नोट चुराकर भागा चूहा

सामने आए कुछ सेकंड के वीडियो में देखेंगे कि घर में नोटों से भरा बैग रखा है। फ्रेम में सबकुछ सामान्य नजर आता है कि एकाएक चूहे की एंट्री हुई। देखकर हैरान हो जाएंगे कि चूहा नोटों से भरे बैग के करीब पहुंचा और बड़ी चालाकी से चेन खींच दी। देखकर आंखें फटी रह जाएंगी कि चूहे ने बेग ने नोट निकाले और गोली की रफ्तार से गायब हो गया।

यहां इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

नोट चुराते हुए चूहे का ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article