Top-10 Cheese Dessert: भारत स्वादिष्ट भोजन का ऐसा एपिसेंटर है जो दुनिया को सदियों से स्वादिष्ट भोजन का स्वाद दिलाता रहा है। अगर भारतीय मिठाइयों की बात की जाए तो सबसे पहले रसगुल्ले या फिर रसमलाई की याद आती है। इन्हीं में से एक रसमलाई ने दुनिया में ऐसी लोकप्रियता हासिल की है जिसे सुनकर रसमलाई के दीवाने झूम उठेंगे। दरअसल, TasteAtlas द्वारा जारी की गई एक सूची में रसमलाई को दुनिया के 10 सर्वश्रेष्ठ पनीर डेसर्ट में दूसरा स्थान मिला है। TasteAtlas ऑनलाइन ट्रैवल और फूड गाइड है। इसकी मदद से दुनिया भर के स्थानीय व्यंजनों के बारे में और लोकल फूड के रिव्यू के बारे में पता चलता है। इस लिस्ट नौ अन्य मिठाइयों के नाम भी शामिल हैं। हालांकि भारत में रसमलाई के प्रेमियों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
रसमलाई ने बढ़ाया मान।
बेजोड़ स्वाद की मिठाई है रसमलाई
रसमलाई एक ऐसी भारतीय मिठाई है जो कि केसरयुक्त दूध और उसमें पड़े छेने के लिए पसंद की जाती है। इस मिठाई को पनीर और दूध का उपयोग करके तैयार किया जाता है और अक्सर विशेष अवसरों पर डेज़र्ट के तौर पर सर्व किया जाता है। TasteAtlas ने अपनी रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा था कि, "अपना पसंदीदा चुनें! (टॉप-10 में से एक पसंदीदा मिठाई चुनें।)"
