वायरल न्यूज़

Video: क्यूट गर्ल को झाड़ू से पीटने लगीं रानू मंडल, वजह जानकर चौंक जाएंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Nov 24, 2023, 08:06 AM IST

Ranu Mandal Viral Video: गुमनामी की जिंदगी जी रहीं राून मंडल एक बार फिर सोशल मीडिया में छाई हैं। इसमें वो एक लड़की को झाड़ू से पीटती हुई नजर आई हैं।

Image

क्यूट गर्ल को झाड़ू से पीटने लगीं रानू मंडल। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • फिर सोशल मीडिया में छाईं रानू मंडल
  • क्यूट गर्ल को झाड़ू से पीटती आईं नजर
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Ranu Mandal Viral Video: इक प्यार का नगमा... गाना गाकर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं रानू मंडल इन दिनों गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। वो कहां हैं और किस हाल में हैं, इसके बारे में शायद ही कोई बता पाएगा। मगर रानू मंडल एक बार फिर सुर्खियों में छाई हैं। उनसे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर देखा जा रहा है। वीडियो में रानू मंडल के हाथ में झाड़ू है और उनके सामने एक क्यूट गर्ल और लड़का खड़ा है। इसमें रानू मंडल क्यूट गर्ल को झाड़ू से पीटती हुई नजर आती हैं। मगर पिटाई की वजह जानकर चौंक जाएंगे।

क्यूट गर्ल की झाड़ू से पिटाई

दरअसल वीडियो देखकर मालूम होता है कि इसे क्रिएट किया गया है। यानी कौन सा किरदार क्या करेगा सबकुछ पहले से तय लगता है। इसमें देखेंगे कि दोनों वीडियो शूट करने के लिए रानू मंडल के पास पहुंचे हैं। इसमें रानू मंडल दोनों को कुछ कहती हैं और झाड़ू से पिटाई शुरू कर दी। इसमें वो लड़की को खूब झाड़ू से पीटती हैं। हालांकि खुद झाड़ू से पिटने के बाद भी लड़की अपनी हंसी नहीं रोक पाती है। चौंक जाएंगे कि लड़की खुद इसके लिए कहती है। इसके बाद लड़का करीब जाता है तो रानू मंडल उसपर भी झाड़ू फेरने लगती है।

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ वीडियो

दोनों को झाड़ू से पीटते हुए रानू मंडल का वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स भी इसपर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे अच्छा एक्शन बताया। कई यूजर्स ने लिखा कि उनकी कुछ मदद भी करता है कोई। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर gharkekaleshh नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है। वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में व्यूज और लाइक बटोर चुका है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article