Viral Video: समंदर की ऊंची लहरों के बीच दिखा खूबसूरत इंद्रधनुष, नजारा देख लोग रह गए हैरान

समुद्र की ऊंची लहरों के बीच इंद्रधनुष का खूबसूरत नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग हैरान रह गए।

प्रकृति जब अपना खूबसूरत रूप दिखाती है, तो उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। कभी आसमान में रंग-बिरंगा इंद्रधनुष दिखाई देता है, तो कभी समुद्र की लहरें लोगों का ध्यान खींच लेती हैं लेकिन सोचिए, अगर समंदर की ऊंची और शक्तिशाली लहरों के बीच अचानक इंद्रधनुष दिखाई देने लगे, तो नजारा कैसा होगा? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो कुछ ऐसा ही अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। इसमें समुद्र की विशाल लहरों के बीच रंगों की खूबसूरत छटा नजर आ रही है। जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

rainbow between powerful ocean waves viral video

पानी की उठती बूंदों के बीच चमका इंद्रधनुष (Instagram/@yaszre)

समंदर की ऊंची लहरों के बीच निकला इंद्रधनुष

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि समुद्र की तेज लहरें पूरी ताकत के साथ उठती और किनारे की ओर बढ़ती दिखाई दे रही हैं। लहरों के टकराने से पानी की बूंदें और धुंध हवा में फैल जाती हैं। इसी दौरान सूरज की रोशनी पानी की छोटी-छोटी बूंदों पर पड़ती है और वहां इंद्रधनुष जैसा खूबसूरत नजारा बन जाता है। एक तरफ समुद्र की लहरों की ताकत दिखाई देती है, तो दूसरी तरफ उनके बीच उभरते रंग मन मोह लेते हैं।

End of Feed