वायरल न्यूज़

Viral Video: पप्पी ने कुछ इस कदर कटवाया बाल, देखकर आप भी कहेंगे- 'हाय... कितना क्यूट है'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 18, 2023, 01:57 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पप्पी बाल कटवाता हुआ नजर आ रहा है। बाल कटवाते समय पप्पी इतने प्यार से पेश आ रहे हैं कि लोग इस वीडियो को देख पप्पी के कायल हो गए हैं और बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं। आप भी देखें...

Image

बाल कटवाते हुए पप्पी का वीडियो वायरल (Photo Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बाल कटवाते हुए पप्पी का वायरल वीडियो
  • लोग बोले 'सो क्यूट'
  • वीडियो हो रहा जमकर वायरल

Puppy Hair Cut Viral Video: रील्स के जमाने में कब क्या वायरल (Viral Video) हो जाए, किसे पता रहता है? कभी-कभी मजेदार फनी वीडियो (Funny Video) नजर आते हैं तो कभी कुछ ऐसे जो दिल में जगह बना लें। जिसे देखने के बाद लगता है 'यार क्या वीडियो था'। एक ही वीडियो (Trending Video) आपके लिए हम लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद आपके दिल से भी यही निकलेगा 'Wow.. How so cute'।

दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पेट यानी कि एक पप्पी का वीडियो (Social Media Viral Video) जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाल कटवाता हुआ नजर आ रहा है। बाल कटवाते समय पप्पी की एक्टिविटी देखने के बाद आप भी उसके दीवाने हो जाएंगे। बिल्कुल क्यूट और मासूम से बच्चे की तरह यह पप्पी अपने बालों को नाई से कटवा रहा है। इतना ही नहीं, बाल कटवाते समय पप्पी जरा सा भी नाई को परेशान नहीं कर रहा और बिल्कुल आम इंसान की तरह शांति के साथ बाल कटवाता नजर आ रहा है। वीडियो के अंत में पप्पी चश्मा पहना नजर आएगा, इस पूरे वीडियो का नजारा आपको मोहित कर देगा।

बाल कटवाते हुए पप्पी का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल (Instagram Viral Post) हो रहे इस पोस्ट पर यूजर्स ने कई मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कहा 'सो क्यूट'। वहीं, दूसरे ने कहा कि बाल कटवाते समय पप्पी कितना अच्छा लग रहा है। पप्पी के इस वायरल वीडियो पर अब तक करोड़ों व्यूज आ चुके हैं और इस वीडियो को लाखों लाइक्स भी मिल चुके हैं। वायरल हो रहे इस फनी और लाजवाब वीडियो को आप 'cachorros_alegres' पर देख सकते हैं। तो आपको यह वीडियो कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article