गजब! घरवालों ने दूल्हा-दुल्हन के ऊपर कर दी नोटों की बारिश, Viral Video देख फटी रह जाएंगी आंखें

Dulha Dulhan Viral Video: पंजाब के तरनतारण में हुई एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश होती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर करोड़ों रुपये उड़ाने का दावा किया गया, लेकिन आयोजकों के अनुसार करीब 2–3 लाख रुपये ही बरसाए गए थे।

Punjabi wedding viral video: पंजाब के तरनतारण में हुई एक शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह शादी 14 फरवरी को हुई थी और वीडियो में दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश होती दिखाई दे रही है। इसी वजह से यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। कुछ लोग इसे देखकर हैरान हैं, तो कुछ इसे पंजाबी शादियों की परंपरा और खुशी का हिस्सा बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी के मंच पर खड़े हैं और उनके ऊपर लगातार नोट उड़ाए जा रहे हैं। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार बैग में भरकर पैसे लाते हैं और उन्हें दूल्हा-दुल्हन पर बरसाते हैं। वहां मौजूद कुछ लोग नोटों को इकट्ठा करते हुए भी नजर आते हैं।

Punjabi wedding viral video

पंजाबी शादी में दूल्हा-दुल्हन पर नोटों की बारिश (फोटो: टाइम्स नाउ नभारत डिजिटल)

End of Feed