Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में कई तरह के वीडियो (Trending Video) घूमते रहते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इतना ही नहीं कुछ वीडियो सीधे दिल को छू लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो (Funny Video) दिनभर हंसाने वाले होते हैं। इसी कड़ी में शादी का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने कुछ समय के लिए माहौल ही बदल दिया। क्योंकि, रस्म के लिए दूल्हा-दुल्हन को जैसे ही ऊपर उठाया गया दोनों की ऐसी हालत हो गई कि देखकर लोगों की हंसी छूट गई।
ये तो हम सब जानते हैं सोशल मीडिया पर शादियों के एक से एक मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो में दूल्हा-दुल्हन ऐसा खेल करते हैं, जिन्हें देखकर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ वीडियो में शादी में आए मेहमान ही अलग माहौल बना देते हैं। यूजर्स शादियों के वीडियो को काफी पसंद भी करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इस वायरल वीडियो में भी आपको कुछ ऐसा ही अनोखा नजारा देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं रस्म के लिए कुछ लोग दूल्हा-दुल्हन को ऊपर उठाते हैं। लेकिन, ऊपर उठाते ही डर के कारण दुल्हन की हालत खराब हो जाती है। उसके बाद क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...
दुल्हन के साथ खेल
वीडियो देखकर आपकी हंसी भी जरूर छूट रही होगी। सोच रहे होंगे दुल्हन के साथ तो खेल ही हो गया। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'payalchakraboty' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोग इस वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां इस वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ लोग इस पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। कुछ का कहना है कि रस्म के नाम पर दुल्हन के साथ खेल हो गया। तो आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।
