वायरल न्यूज़

Viral Video: ड्राइवर ने चलाया ऐसा ऑटो, जैसे कोई फिल्मी सीन, देख दांतों तले उंगली दबा लेंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Apr 3, 2023, 09:16 AM IST

वीडियो में एक ड्राइवर ऑटो को कुछ इस तरह चला रहा है, जैसे हवाई जहाज चला रहा है। ड्राइवर की प्रो ड्राइविंग देख आप हैरान रह जाएंगे। यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। देखें वीडियो...

Image

ऑटो ड्राइवर बना स्टंट मैन (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑटो ड्राइवर ने की प्रो ड्राइविंग
  • ड्राइवर ने चलाई बेहतरीन ऑटो
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pro Auto Driving Viral Video: सोशल मीडिया पर प्रो ड्राइविंग (Pro Driving Viral Video) का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो इतना जबरदस्त है कि आप इसे देखते रह जाएंगे। इसे देखने के बाद आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। वीडियो में आपको एक ऑटो जाती हुई दिखेगी। पहले तो ये वीडियो (Viral Video) आपको आम वीडियो की तरह दिखेगा, लेकिन जब आप इसे पूरा देखेंगे तब आपको इसकी पूरी कहानी समझ आएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में ऑटो ड्राइवर की ड्राइविंग देख एकदम चौंक से जाएंगे। दरअसल, एक छोटे से रास्ते पर आगे बस जा रही होती है, फिर पीछे से एक ऑटो आती है और उस बस के बगल से कुछ इस कदर आगे निकालती है, जैसे किसी फिल्म का सीन हो। ऐसे में इस वीडियो (Trending Video) को देखने के बाद आप इसे बार-बार देखना पसंद करेंगे।

प्रो ड्राइवर की प्रो ड्राइविंग का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि भाई ये तो हैवी ड्राइवर है। वहीं, एक दूसरे यूजर ने चटकारे लेते हुए लिखा कि भाई का जलवा है। इस वीडियो पर अब तक लाखों लाइक्स और करोड़ों व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'nafees_ahmad_2728' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको यह वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article