वायरल न्यूज़

VIDEO: प्रेमिका को किस करने ही वाला था प्रेमी, मगर तभी जो हुआ कोई हंसी नहीं रोक पाएगा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Sep 3, 2024, 11:26 AM IST

Funny Video Today: वीडियो में देखेंगे कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को किस करन के लिए जैसे ही आगे बढ़ता है तभी एक पक्षी दोनों के करीब पहुंचा और गजब का नजारा देखने को मिला।

Image

प्रेमी अपनी प्रेमिका को किस करता है इससे पहले ही पक्षी ने सारा खेल बिगाड़ दिया। (Photo/Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमी-प्रेमिका का फनी वीडियो
  • देखकर हंसी नहीं रुकेगी
  • आते ही वायरल हुआ वीडियो

Funny Video Today: सोशल मीडिया में जरा भी एक्टिव रहते हैं तो अजब-गजब नजारे जरूर देखने को मिलते होंगे। यहां कभी-कभी तो ऐसा कुछ नजर आता है कि सचमुच चौंक जाते हैं। यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी देखने को मिल सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें ऐसा कुछ नजर आता है कि शायद ही कोई अपनी हंसी भी रोक पाएगा। वीडियो प्रेमी-प्रेमिका से जुड़ा मालूम होता है। दोनों सैर पर निकले हैं और बहुत खुश हैं। दोनों खूबसूरत पल को कैमरे में भी कैद करते हैं। मगर इस बीच ऐसा कुछ ऐसा हुआ जिसकी कल्पना बेचारे प्रेमी ने तो बिल्कुल नहीं की होगी।

प्रेमी का दिमाग घूम गया

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि प्रेमिका के साथ सैर पर निकले प्रेमी ने कैमरा एक जगह रख दिया। अब प्रेमिका को किस करने के लिए उसके करीब पहुंचता है। इधर प्रेमिका भी बहुत उत्साहित होती है। फ्रेम में आगे देखेंगे कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को किस करने ही वाला था कि तभी एक पक्षी ने सारा खेल बिगाड़ दिया। उसकी वजह से ऐसा कुछ नजर आया कि बेचारे प्रेमी के होश उड़ गए। दरअसल दोनों एक-दूसरे को किस कर पाते, इससे पहले ही पक्षी प्रेमिका के सिर पर लगे नकली बाल लेकर उड़ गया।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

इधर प्रेमी को जैसे ही आभाष हुआ कि उसकी प्रेमिका के सिर पर बाल नहीं है बेचारे की हालत देखने लायक होती है। उसके समझ नहीं आता कि ऐसे समय में क्या करना चाहिए। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जो सबसे ज्यादा हंसाता है। हालांकि यहां स्पष्ट कर दें कि वीडियो किसी प्रैंक का हिस्सा भी हो सकता है। इसे इंस्टाग्राम पर maan_singh__500k नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article