वायरल न्यूज़

प्रेमिका ने प्रेमी से लिया ऐसा बदला, पता चलते ही बेहोश हो गया बेचारा

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Dec 3, 2023, 06:37 PM IST

Premi Premika Ka Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि प्रेमिका ने प्रेमी से ऐसा बदला लिया कि बेचारे के होश उड़ गए। उसकी समझ नहीं आया कि क्या किया जाए।

Image

प्रेमिका की बात सुनकर सदमे में पहुंच गया प्रेमी। (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रेमिका ने लिया प्रेमी से बदला
  • ऐसा फंसाया बेचारा हिल गया
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

Premi Premika Ka Video: सोशल मीडिया की मजेदार दुनिया में अभी एक जबरदस्त वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। वीडियो एक ऐसे प्रेमी से जुड़ा है, जिससे उसकी प्रेमिका ने गजब का बदला लिया। मानो बेचारा बेहोश ही हो गया। हालांकि वीडियो इतना मजेदार भी है कि देखकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। सामने आया वीडियो देखकर मालूम होता है कि प्रेमी घर में था कि तभी बेल बजी। प्रेमी तुरंत दरवाजे पर पहुंचा तो नजर फूड डिलीवरी बॉय पर पड़ी।

प्रेमी से लिया गजब का बदला

फ्रेम में आगे देखेंगे कि तभी प्रेमिका का फोन आया। लड़की कहती है कि वो उसे बहुत चाहती है और इसलिए उसके लिए खाना ऑर्डर किया है। इतना सुनकर प्रेमी अपनी खुशी ना छिपा पाया। वो पूछता है कि क्या सचमुच वो उसे इतना प्यार करती है। प्रेमिका जवाब में हां देती है। मगर वीडियो में इसके बाद जो कुछ नजर आया शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। दरअसल प्रेमिका ने खाना ऑर्डर जरू किया मगर बिल नहीं दिया। इसका पता जैसे ही प्रेमी को चला बेचारे आंखें बाहर आ गईं।

यहां देखिए वीडियो

वीडियो के आखिर में देखेंगे कि डिलीवरी बॉय प्रेमी से ऑर्डर के पैसे मांगता है, मगर बेचारे के पास फूटी कौड़ी तक ना थी। अब डिलीवरी बॉय को जैसे ही इसका पता चलता तुरंत उसके बाल खींच लिए। प्रेमी को खूब अपमानित किया। मालूम हो कि मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर dramebaazchhori99 नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article