Prank Video: सोशल मीडिया पर आपने कई सारे प्रैंक वीडियो देखे होंगे। कुछ प्रैंक वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर हंसते-हंसते पेट फूल जाता है। आज हम आपके लिए एक बहुत ही मजेदार प्रैंक वीडियो लेकर आए हैं। इस वीडियो को देखकर आप चाहकर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वीडियो एक पति-पत्नी से जुड़ा है, जो एक-दूसरे के साथ बहुत ही जबरदस्त प्रैंक करते हैं। आप देख सकते हैं कि पति अपनी पत्नी के साथ होशियारी करना चाह रहा होता है, लेकिन पत्नी उससे भी ज्यादा होशियार निकलती है।
वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी
वीडियो बहुत ही ज्यादा मजेदार है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि पति और पत्नी चैलेंज वीडियो शूट करने के लिए एक साथ बैठे हैं। इस दौरान उनके सामने प्लेट में एक गुलाब जामुन रखा हुआ है। इसी गुलाब जामुन के साथ दोनों ने चैलेंज करने का प्लान बनाया है। इस दौरान दोनों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधी हुई है। चैलेंज यह है कि बिना आंख खोले कांटे की मदद से उस गुलाब जामुन को खाना है। इसके लिए दोनों को प्लेट में देखना नहीं है। देखें वीडियो-
आप देख सकते हैं कि चैलेंज बनाने के समय ही पति थोड़ी होशियारी दिखाने की कोशिश करता है। पति अपने आंख की पट्टी हटाकर उस गुलाब जामुन को कांटे से उठा लेता है। इसके बाद जैसे ही आंख पर पट्टी लगाकर उसे खाने की कोशिश करता है। उतने में ही पत्नी अपने आंख की पट्टी हटाकर पति की बदमाशी देख लेती है। इसके बाद पत्नी झट से उस गुलाब जामुन को हाथ में लेकर मुंह में भर लेती है। दूसरी तरफ पति हाथ मलता रह जाता है। वीडियो में सबसे अंत का पार्ट देखने में सबसे ज्यादा फनी है। दरअसल, पत्नी यह जाहिर नहीं होने देती है कि गुलाब जामुन उसने खाया है। वीडियो को ramanandhunny नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।
