वायरल न्यूज़

Viral: पुलिसकर्मी ने अनोखे अंदाज में सिखाए लोगों को ट्रैफिक नियम, Video देख आप भी हो जाएंगे फैन

Viral Video: सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुलिसकर्मी लोगों को अनोखे अंदाज में ट्रैफिक नियम समझा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोग पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Image

पुलिसकर्मी ने जीता दिल

Viral Video: सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आप सब कई तरह के वीडियो (Trending Video) देखते होंगे। इनमें कुछ वीडियो ऐसे भी होंगे, जो सीधे दिल को छू लेते होते होंगे। जबकि, कुछ वीडियो को देखकर जमकर ठहाके लगाते होंगे। वहीं, कुछ वीडियो हैरान करने वाले भी होते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो लोगों का दिल जीत रहा है। क्योंकि, इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी ने काफी अनोखे अंदाज में लोगों को ट्रैफिक नियम सिखाए हैं। आलम ये है कि यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है और तारीफ भी कर रहे हैं।

आज कल लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस के द्वारा भी तरह-तरह के प्लान बनाए जाते हैं। इनमें कुछ प्लान तो सुपरहिट होते हैं और लोगों के बीच छा जाते हैं। इतना ही नहीं कई बार पुलिसकर्मी की जमकर तारीफ भी होती है। इस वायरल में भी आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं ट्रैफिक सिग्नल पर एक पुलिसकर्मी लोगों को ट्रैफिक नियम को लेकर जागरूक कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि वो जिस अंदाज में लोगों को जागरूक कर रहा है उसने यूजर्स का दिल जीत लिया है। देखें वीडियो...

पुलिसवाले का अनोखा अंदाज

वीडियो देखकर आप भी जरूर पुलिसवाले के फैन हो गए होंगे। यहां आपको बता दें कि यह मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है। यहां एक ASI सिग्नल पर गीत गाकर लोगों को जागरूक कर रहा है। उनके सुरीले अंदाज से वाहन चालक प्रभावित हुए और नियमों का पालन करने का संकल्प भी लिया। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को काफी लोग देख चुके हैं और पसंद भी कर चुके हैं। इतना ही नहीं पुलिसवाले की जमकर तारीफ भी हो रही है। तो आपको पुलिसवाले का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article