वायरल न्यूज़

चलती गाड़ियों के बीच करा दी इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट के जांबाजी देख लोग बोले - ये है असली खतरों का खिलाड़ी

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 15, 2023, 03:48 PM IST

ट्विटर पर प्लेन के इमरजेंसी लैंडिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पायलट की होशियारी और जांबाजी देख सभी उसकी तारीफ कर रहे हैं। आप भी इस वीडियो को देखने के बाद पायलट के फैन हो जाएंगे।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • हाईवे पर कराई इमरजेंसी लैंडिंग
  • चलती गाड़ियों के बीच पायलट ने किया ये कारनामा
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Pilot Made Emergency Landing: काफी बार ऐसा होता है, जब कुछ ऐसा नजरों के सामने आ जाता है, जिसे भूलना नामुमकिन हो जाता है। ऐसे वीडियोज और नजारें काफी कम ही देखने को मिलते हैं। इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा, जिसमें एक पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग कराई है। अब आप सोच रहे होंगे कि इमरजेंसी लैंडिंग में नया क्या है तो इसके लिए आपको पूरी वीडियो देखने होगी..

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक पायलट ने यात्रियों की जान बचाने के लिए चलती गाड़ियों के बीच हाईवे पर ही प्लेन उतार दिया। अब इन हालातों में भी सही लैंडिंग कराकर पायलट ने सभी की जान बचा ली, जिसे देखने के बाद अब सभी पायलट की दिलेरी और जांबाजी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उसके हौसले से भरे इस नेक कार्य के लिए खतरों का खिलाड़ी बता रहे हैं।

फेरों के वक्त दुल्हन ने दूल्हे के साथ कर दिया खेल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग काफी कम देखने को मिलते हैं जो अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों की जान बचाते हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि पायलट की जांबाजी के लिए एक सैल्यूट तो बनता ही है। इस वीडियो पर अब तक 17 लाख से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे 2 हजार से अधिक बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@crazyclipsonly' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article