Ajab Gajab News: अजगर को देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत पतली हो जाती है। अजगर एक ऐसा जीव है, जो बड़े-बड़े जानवरों को भी जिंदा निगल जाता है। कई बार तो वह जंगल के बड़े-बड़े जानवरों को भी मारकर खा जाता है। अजगर का शरीर बहुत ही बलिष्ठ होता है। जिसमें लपेटकर वह हिरण जैसे भारी-भरकम शरीर वाले जानवर का दम घुटने पर मजबूर कर देता है। सोचिए यही अजगर आपके घर में घुस जाए तो आपकी हालत खराब होनी लाजिमी है।
बाथरूम में बैठा था अजगर (फेसबुक)
बाथरूम में छिपकर बैठा था विकराल अजगर
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस तस्वीर को देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। यह तस्वीर एक शख्स के बाथरूम की हैं। दरअसल, यह शख्स बाथरूम में नहाने पहुंचा था। वह जैसे ही कपड़े उतारकर शावर लेने जा रहा था, तभी उसकी नजर शावर के हैंडल पर पड़ती है। इसके बाद उसे जो नजारा दिखता है, शख्स के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। शख्स के बाथरूम में जो अजगर था, वह कोई मामूली अजगर नहीं था। बल्कि बेहद ही विशालकाय और खूंखार अजगर था। देखें तस्वीरें-
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह तस्वीरें ऑस्ट्रेलिया के क्वीन्सलैंड की हैं। एक शख्स अपने घर के बाथरूम में शावर लेने पहुंचा था। जैसे ही शावर के ऊपर उन्हें अजगर बैठा नजर आया, वह दौड़कर बाहर आए। इसके बाद उन्होंने गोल्ड कोस्ट स्थित सांप पकड़ने वाली संस्था को फोन किया। उन्होंने बताया कि उनके घर में 6 फीट लंबा अजगर घुस आया है। इसके बाद जैकसन नाम के स्नेक कैचर फटाफट उनके घर पहुंचे। उन्होंने 10 किलो वजनी अजगर को पकड़ लिया। दरअसल, यह अजगर ऑस्ट्रेलिया की ठंड से बचने के लिए बाथरूम में आ गया था।
