Viral Video of Man and Horse: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। ऐसे में इन दिनों एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होगा। और अगर आप थोड़े इमोशनल टाइप के इंसान हैं तो आपकी आंखें भर आएंगी। इस वीडियो में एक शख्स और घोड़े की कमेस्ट्री दिखाई गई है, जो इतनी प्यारी है कि आपकी इस पर से नजर नहीं हटेगी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक शख्स व्हीलचेयर पर बैठा होता है। तभी अचानक सड़क किनारे गिर जाता है। अपने पैर से लाचार शख्स उठने की काफी कोशिश करता है लेकिन उठ नहीं पाता। ऐसे में पास में ही एक घोड़ा खड़ा होता है, जो यह देखकर शख्स की मदद के लिए आगे आता है और फिर जो करता है, उसे देख आपकी आंखें नम हो जाएगी। दरअसल, घोड़ा पहले तो शख्स को सड़क पर ले आता है, फिर खुद उसके पास में जमीन पर लेटता है और शख्स उसे कसकर पकड़ता है और फिर घोड़ा खड़ा हो जाता है और फिर शख्स को लेकर चला जाता है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने पर आप इसे कई बार देखेंगे।
घोड़े का मानवता भरा वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक काफी लोगों ने कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि जिस दुनिया में हम रहते हैं, वहां इंसानों से ज्यादा अच्छे जानवर हैं। वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा कि मानवता से भरे इस वीडियो से लोगों को सीखने की जरूरत है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। इस वीडियो को 'loveisourlogo' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।
