Viral Video: मोबाइल फोन आजकल हर किसी के हाथों में देखने को मिल जाता है। कई लोग मोबाइल फोन के बिना रह ही नहीं सकते हैं। कई लोग अपना ज्यादातर समय मोबाइल फोन पर बिताते हैं। आसान शब्दों में कहें तो मोबाइल फोन जिंदगी का एक अभिन्न अंग बन चुका है। मोबाइल जितना लोगों के सुविधाजनक है उतना ही ये नुकसानदेह भी साबित होता है। ज्यादा मोबाइल फोन यूज करना कई गंभीर समस्याओं का भी कारण बनता जा रहा है। अभी के समय में मोबाइल फोन का इस्तेमाल लोग जरूरत से ज्यादा करने लगे हैं। क्या कभी आपने सोचा है कि मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल आपके जान की मुसिबत बन सकता है। आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख आप मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम कर देंगे।
दरअसल वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक शख्स सड़क पर चल रहा है, लेकिन उसका ध्यान सड़क पर न होकर पूरा ध्यान हाथ में पकड़े फोन पर है। जैसे ही ये शख्स बिना आगे देखे चलता रहता है तो वह एक फव्वारे के बने पौंड में सीधा अंदर गिर जाता है। हालांकि उसे बहुत ज्यादा चोटें नहीं आती है लेकिन ये एग्जांपल हर किसी के लिए सबक है।
इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर @cctv_videos नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अब तक 64 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है जबकि 600 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।
