Desi Jugaad Viral Video: इंटरनेट पर देसी जुगाड़ का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको एक टीम में काम करना का सही मतलब समझ आ जाएगा। इस वीडियो में गजब की टीम बॉन्डिंग दिखाई गई है, जिसे हर किसी को सीखने की जरूरत है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी देख भी रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक कमाल का नजारा आपको दिखाई देगा, जिसमें काफी लोग मिलकर जुगाड़ की मदद से सामान को ऊपर से जाने की कोशिश कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि इनका जुगाड़ देखकर तो साइंटिस्ट भी सोचने लगे होंगे कि इतना खतरनाक दिमाग इन लोगों के पास कहा से आया।
देसी जुगाड़ का गजब का वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इसे कहते हैं दिमाग का सही उपयोग करना। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसे बेहतर जुगाड़ का वीडियो हो ही नहीं सकता। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 45 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'machines_in_action' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
