Snake Video: सांप इस दुनिया के सबसे खूंखार जीव में से एक होता है। सांपों को देखकर लोगों की हालत खराब हो जाती है। कई लोग तो ऐसे हैं, जो सांप का नाम सुनकर हीं कांपने लगते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। वीडियो एक लड़की और एक सांप से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि एक दुकान में बेहद ही खूंखार सांप घुस जाता है। इसके बाद दुकान के भीतर मौजूद लोगों की हालत खराब हो जाती है।
लड़की ने सांप को पकड़ा (इंस्टाग्राम)
वीडियो देखकर नहीं होगा यकीन
खूंखार सांप को दुकान के भीतर देखकर वहां चीख-पुकार मच जाती है। इसी बीच वहां पर एक साहसी लड़की आती है। लोगों को पता नहीं होता है कि लड़की क्या करने जा रही है। सबसे पहले लड़की उस सांप के नजदीक पहुंचती है और फिर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के सांप को अपने हाथों से उठाकर बाहर ले आती है। इस दौरान लोग आंखें फाड़-फाड़कर लड़की को देखते रह जाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो-
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की बहुत ही ज्यादा कॉन्फिडेंस के साथ सांप को अपने हाथों से उठाती है। वह सांप का पूंछ पकड़कर अपने हाथों से उठाती है और बाहर ले आती है। लड़की जिस कुशलतापूर्वक सांप को दुकान से बाहर निकालती है, वहां खड़े लोग आश्चर्यचकित होकर लड़की को देखते रह जाते हैं। सबसे अंत में लड़की सांप को प्लास्टिक के कंटेनर के अंदर रख देती है। जिससे कि वह किसी पर हमला न कर सके। वीडियो को shweta_wildliferescuer नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।
वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।
