वायरल न्यूज़

पैसे क्या पेड़ पर उगते हैं.. ये सिर्फ कहावत नहीं सच है भैया, यकीन ना आए तो वीडियो देख लीजिए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Feb 16, 2024, 03:45 PM IST

इंस्टाग्राम पर एक अनोखे पेड़ का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें से लोग पैसे निकालते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद शायद आपकी पैसे वाले पेड़ की तलाश पूरी हो जाए।

Image

पेड़ से पैसे निकालते दिखे लोगों का वीडियो वायरल (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • राजगीर में दिखा पैसे वाला पेड़
  • पेड़ से पैसे निकालते दिखे लोग
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Money Tree Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म बन गया है, जहां किसी चीज को वायरल होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। हाल ही में एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहे कुछ पेड़ से लोग पैसे निकाल रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये वीडियो (Viral Video) बिहार के राजगीर का है। इस वीडियो में आप साफतौर पर देख सकते हैं कि कैसे लोग पेड़ से पैसा निकाल रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको कुछ पेड़ दिखाई दे रहा है, जो राजगीर के हरे-भरे माहौल का है। इसमें से लोग चाकू की मदद से पेड़ से लगे सिक्कों को निकाल रहे हैं, जिसे आप वीडियो में भी देख सकते हैं। इस पर लोगों का कहना है कि पूरा का पूरा परिवार ही टूट पड़ा है, लगता है सारा का सारा पैसा यही लोग लेकर जाएंगे। ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

पेड़ से पैसे निकालते दिखे लोगों का वीडियो वायरल

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि पैसे के पेड़ पर उगने वाली कहावत आज सच हो गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि आज तो ये लोग करोड़पति बन ही जाएंगे। इस वीडियो पर अब तक 3 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'anantbihari_' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article