Viral Video: आज के समय में सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको हर तरह के नजारे देखने को मिल जाएंगे। इनमें इंसानों से लेकर जानवरों तक के वीडियो (Shocking Video) शामिल होते हैं। कुछ नजारे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही लोगों की हंसी (Funny Video) छूट जाती है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ तो माहौल ही बदल देते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर आपका दिमाग जरूर एक पल के लिए घूम जाएगा।
तेंदुए ने बनाया खतरनाक माहौल( तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें - Viral Video: बीच सड़क कुत्ते और बंदर के बीच मजेदार लड़ाई, नजारा देखकर दिनभर नहीं रुकेगी हंसी
ये तो हम सब देख और सुन रहे हैं कि आज कल कई जानवर जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में घुस जाते हैं। इसके बाद ऐसा तांडव मचाते हैं कि लोग खौफ में आ जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो भी देखने को मिल जाएंगे। हालांकि, उन जानवरों को पकड़ने की भी कोशिश की जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेंदुआ जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया और उसे पकड़ने के कई कर्मचारी जान पर खेल गए। लेकिन, तेंदुए को पकड़ने के दौरान जिस तरह का नजारा था उसे देखकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे। देखें वीडियो...
हैरतअंगेज नजारा
वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर घूम गया होगा। इंस्टाग्राम पर इस खतरनाक वीडियो को 'turkmenstories' नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। कुछ लोग जहां इस नजारे पर हैरानी जता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि लोगों की किस्मत अच्छी थी कि तेंदुआ कुछ नहीं कर पाया। इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
