वायरल न्यूज़

VIDEO: जगन्नाथ मंदिर में महिला ने ऐसे की भगवान की भक्ति, देखकर भावुक हो गया इंटरनेट

  • Edited by: Ikramuddin
  • Updated Aug 19, 2024, 12:07 PM IST

Viral Video Today: पुरी जगन्नाथ मंदिर में बारिश में भीगते हुए भगवान की भक्ति करते हुए महिला का ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है, जिसने लोगों को भावुक कर दिया है।

Image

महिला की भक्ति देखकर भावुक हो गए लोग।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला की भक्ति देख भावुक हुए लोग
  • लाखों लोगोंने देखा ये वीडियो
  • जगन्नाथ मंदिर का है वायरल वीडियो

Viral Video Today: इंटरनेट पर सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है कि हम चौंक जाते हैं। मगर कभी-कभी आंखें नम हो जाती हैं। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है। वीडियो पुरी जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा बताया गया है, जहां एक महिला की भक्ति देखकर इंटरनेट यूजर्स भी भावुक हो गए। भगवान के दर्शन करने पहुंची महिला भक्त का ये वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर हजारों लाखों व्यूज बटोर चुका है।

भगवान के दर्शन करने पहुंची महिला भक्त

वायरल वीडियो में देखेंगे कि मंदिर परिसर में मूसलाधार बारिश हो रही है। बारिश इतनी तेज है कि भगवान के दर्शन करने आए भक्त भी बारिश से बचने की कोशिश में जुटे हैं। मंदिर की सीढ़ियों से झरने की तरह बारिश का पानी बह रहा है। मगर इन सबके बीच नजर एक ऐसी भक्त पर पड़ती है, जिसे तेज बारिश कोई फर्क नहीं पड़ता है। महिला भक्त मंदिर की सीढ़ियों पर नतमस्तक है। वो जमीन पर लेटी है और दोनों हाथ जोड़ रखे हैं। कुछ सेकंड के वीडियो में आगे देखेंगे कि भगवान के दर्शन करने पहुंची महिला फफक-फफककर रो रही है। उसके आंसू नहीं रुकते हैं।

यहां देखिए वीडियो

भारी बारिश में फफक-फफककर रोते हुए भगवान के दर्शन करने पहुंची महिला को अन्य भक्तों ने देखा तो उनके भी आंसू निकल आए। इसमें महिला मंदिर की सीढ़ियों पर पूरी तरह नतमस्तक है। सोशल मीडिया में नेटिजन्स ने महिला को भगवान का सच्चा भक्त बताया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article