वायरल न्यूज़

जापान है या दिल्ली! मेट्रो में ठूंस-ठूंसकर भरे हुए नजर आए यात्री, कर्मचारियों का दिमाग हुआ फ्यूज

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 8, 2023, 12:05 PM IST

दिल्ली मेट्रो में तो आपने सफर किया ही होगा और नहीं किया है तो उसके बारे में सुना ही होगा कि उसमें कितनी भीड़ होती है। कुछ ऐसा ही ये वीडियो है, जो काफी वायरल हो रहा है। लेकिन ये वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि जापान मेट्रो का है।

Image

जापान मेट्रो में धक्का-मुक्की करते नजर आए यात्री (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो की तरह दिखा नजारा
  • जापान मेट्रो में धक्का-मुक्की करते नजर आए यात्री
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Japan Metro Viral Video: इंटरनेट पर मेट्रो का एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखने के बाद आपको दिल्ली मेट्रो की याद आ जाएगी। लेकिन ये नजारा दिल्ली मेट्रो का नहीं है बल्कि एक ऐसे देश का है, जिसका नाम सुनते ही आपको चक्कर आने लगेगा। आपको लगेगा कि शायद हम झूठ बोल रहे हैं। दरअसल, ये नजारा जापानी मेट्रो (Japan Metro) का है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको धक्का-मुक्की वाला नजारा देखने को मिल रहा होगा, जो जापान मेट्रो है। ऐसे में सभी कर्मचारी भी काफी मशक्कत करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद उनके भी पसीने छूट गए। हालांकि, ये सीन देखने के बाद आपको दिल्ली मेट्रो की याद जरूर आ जाएगी, जहां कुछ ऐसा ही नजारा कभी-कभी देखने को मिल जाता है।

जापान मेट्रो में धक्का-मुक्की करते नजर आए यात्री

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि भाई मुझे तो लगता था कि इंडिया में ही सारी चीजें पॉसिबल है लेकिन जापान भी भारत से कम नहीं है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि इससे अच्छा तो ये दूसरी ट्रेन में चले जाते। इस वीडियो पर अब तक 5 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'traveljapan365' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article