Viral News Today: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस कंपनी की हालत पहले ही खस्ता है। हालत ये हो गई उसके आधे से ज्यादा सरकारी विमान खड़े-खड़े बेकार हो चुके। हाल में आई मीडिया रिपोर्ट में बताया गया पाकिस्तान पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के 34 में से 17 विमान उड़ान भरने लायक नहीं रहे। कंपनी को विमानों के सेवा में रहने लायक पुर्जे ही नहीं मिल रहे। हालात ये हो गई कि पाकिस्तान की सरकारी एयरलाइंस पर कई देशों में बैन लगा दिया।
चार साल बाद हटा बैन
बताया गया कि पाकिस्तान इंटरनेटशन एयरलाइंस पर साल 2020 में यूरोपीय संघ, यूके और अमेरिका जैसे देशों में उड़ान भरने पर बैन लगा दिया। हालांकि हाल में बैन हटा तो पाकिस्तानी एयरलाइंस का खुशी से ठिकाना नहीं रहा। इसी खुशी में PIA के एक्स हैंडल से एक तस्वीर शेयर की गई। इसमें बताया गया कि PIA ने यूरोप के लिए उड़ान फिर से शुरू कर दी है। मगर इससे जुड़ी तस्वीर शेयर करते ही कंपनी सोशल मीडिया में ट्रोल होने लगा।
ग्राफिक की वजह से हुए ट्रोल
दरअसल पीआईए ने एक्स पर फोटो शेर कर लिखा पेरिस हम आ रहे हैं। फोटो में ग्राफिक के जरिए पेरिस का एफिल टॉवर दिखाया गया। फोटो में उड़ान भरता हुआ पाकिस्तानी एयरलाइंस का विमान भी दिखाया गया है। मजेदार है कि नेटिजन्स ने इस तस्वीर को कुछ अलग ही ढंग से देखना शुरू कर दिया। तस्वीर को देखकर नेटिजन्स ने सवाल किया कि कहीं कोई एफिल टॉवर को ही ना उड़ा देा। ऐसे ही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि कोई एफिल टॉवर को बचा लो। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा क्या ये कोई धमकी है। एक कमेंट में लिखा गया कोई एफिल टॉवर को बचा लो।
