वायरल न्यूज़

Viral Video:'पापा की परियों' के साथ हुआ खेल, स्कूटी में टक्कर लगते ही नाले में चारों खाने हो गईं चित्त

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Mar 13, 2023, 01:29 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर 'पापा की परियों' का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। क्योंकि, जिस तरह लड़कियां नाले में गिरी उसे देखकर लोग ठहाके लगा रहे हैं।

Image

लड़कियों के साथ खेल हो गया भाई, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • 'पापा की परियों' का मजेदार वीडियो
  • लड़कियों के साथ हो गया अजीबोगरीब खेल
  • वीडियो देखकर लोगों की छूट रही हंसी

Papa Ki Pari Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या वायरल (Viral Video) हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार चीजें इतनी मजेदार होती हैं, जिन्हें देखकर लोग का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। एक ऐसा ही मजेदार मामला इन दिनों लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें 'पापा की परियों' (Papa Ki Pari Video) के साथ खेल हो गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पाया। आलम ये है कि इस वीडियो (Funny Video) पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर 'पापा की परियों' के एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) छाए रहते हैं। कुछ वीडियो में तो ऐसा माहौल बनता है, जिसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। वहीं, कई नजारों को देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इसी कड़ी में 'पापा की परियों' का एक और झन्नाटेदार वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते हैं स्कूटी पर तीन लड़कियां एक साथ बैठकर कहीं जा रही होती हैं। बगल से नाला गुजर रहा है। अचानक स्कूटी से एक लड़का आता है और उनसे टकरा जाता है। परिणाम ये होता है कि सभी लड़कियां चारों खाने चित्त होकर नाले में गिर पड़ती हैं। जिस तरह लड़कियां नाले में गिरती हैं उसे देखकर लोगों की हंसी छूट जा रही है। तो आप भी इस मजेदार नजारे को देखें और अपना दिन बनाएं...

दिन बना देगा वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर ठहाके लगा रहे होंगे। क्योंकि, जिस तरह 'पापा की परियों' के साथ खेल हुआ उसने महफिल लूट ली। अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'makassar_iinfo' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, दो लाख 70 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि 'पापा की परियों' के साथ तो खेल हो गया। कुछ का कहना है कि वीडियो देखकर दिन बन गया भाई। एक ने लिखा, 'पापा की परियां एक बार फिर फेमस हो गईं'।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article