Washing Naan Viral Video: सोशल मीडिया के दौर में कुछ लोग फेमस होने के लिए ऐसी-ऐसी तरकीब निकालने लगे हैं, जिसे देखकर यूजर्स का भी माथा गरम हो जाता है और वे अपनी भड़ास निकालने लगते हैं। लेकिन भैया इससे क्या ही होगा, सामने वाला तो फेमस हो गया और उसका वीडियो भी चर्चा में आ गया। ऐसा ही कुछ इस वीडियो में भी आपको देखने को मिलेगा, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग भन्ना जाएगा।
वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला ने नान को पानी में धोती नजर आ रही है और फिर उसे तेल या घी में फेंक रही है और फिर खाने के लिए परोस रही है। लेकिन उसकी यह कलाकारी लोगों को काफी खटक रही है। लोगों का कहना है कि भाई रोटी को भला कौन धोकर खाता है। लेकिन अब मार्केट में नाना प्रकार के डिशेज भी निकल चुके हैं तो कुछ कहा भी नहीं जा सकता। हालांकि, महिला द्वारा तैयार किया गया ये खतरनाक सोशल मीडिया में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। बताया जा रहा है कि वीडियो शेयर करने वाली महिला पाकिस्तान के कराची शहर से है।
पानी से नान धोती महिला का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अरे प्लेट धोनी थी, खाने वाली रोटी नहीं। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा है कि मां के हाथ की रेसिपी किसने शेयर की। इस वीडियो को अब तक 8 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कर लिया है। बता दें, इस वीडियो को 'everythingalishay' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
