Pakistani Singer Jaffer Shah Viral Video: इन दिनों सोशल मीडिया पर सइयां सॉन्ग गाने का चैलेंज चल रहा है। काफी लोग इस चैलेंज में हिस्सा लेते हुए इस गाने को गाते हुए अपना वीडियो भी शेयर कर रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तानी सिंगर का एक वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे पिछले साल का है। इस वीडियो में दिख रहे पाकिस्तानी सिंगर का नाम जफर शाह है, जो पाकिस्तान का एक जाना-माना सिंगर है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में जफर ने बेहद ही खूबसूरती से इस गाने को गाया है। बता दें, ये गाना कैलाश खेर के सबसे सुपरहीट गानों में से एक सइयां सॉन्ग है, जो सुपर-डुपर हीट रही थी। इस गाने को सुनने के बाद आपको अब भी लगेगा, जैसा ये अभी नया हो। ये गाना इतना हार्ड है कि लोगों ने इसे ट्राई किया लेकिन कैलाश खेर जैसा कोई गा न सका। ऐसे में इस पाकिस्तानी सिंगर का ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। आप भी इसकी आवाज सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।
पाकिस्तानी सिंगर ने गाया कैलाश खेर का पॉपुलर गाना
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि आपने इस गाने को बहुत ही खूबसूरती से गाया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपकी आवाज बेहद अच्छी है। इस वीडियो पर अब तक 23 हजार से अधिक लाइक आ चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'jeemsejaffer' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जो पाकिस्तानी सिंगर का ही है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
