वायरल न्यूज़

Video: भारत की अंडरवाटर मेट्रो देख पागल हुए पाकिस्तानी, फिर मोदी को क्या सैल्यूट

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 12, 2024, 02:35 PM IST

Viral Video: भारत ने अंडरवाटर मेट्रो बनाकर पड़ोसी देश पाकिस्तान को हैरान कर दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पाकिस्तानी खुद को भारत की तारीफ करने से नहीं रोक पाते हैं।

Image

भारत की कामयाबी देखकर पाकिस्तानियों के होश उड़ गए। (Photo-Twitter)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत की तरक्की देख पाकिस्तान हैरान
  • सुनकर कानों पर नहीं हुआ यकीन
  • फिर जमकर की मोदी की तारीफ

Viral Video: भारत ने पिछले दिनों दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया। वो मुकाम है भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। ये मेट्रो कोलकाता में हुगली नदी के नीचे से होकर गुजरेगी। भारत की इस सफलता के बाद दुनियाभर से बधाई मिली। अंडरवाटर मेट्रो से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में आते ही छा गए और पाकिस्तान में भी हजारों लाखों बार देखेंगे। मगर पाकिस्तान में लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि भारत ने इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। लोग अंडरवाटर मेट्रो को जापान, चीन और अमेरिका जैसे देशों का कारनामा बताने लगे। मगर जब सच्चाई पता चली तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैल्यूट करने लगे।

अंडरवाटर मेट्रो देख क्या बोले पाकिस्तानी

अंडरवाटर मेट्रो पर पाकिस्तानियों का रिक्शन सोशल मीडिया में छा गया है। इसमें देखेंगे कि एक न्यूज रिपोर्टर अंडरवाटर मेट्रो का वीडियो लेकर आम लोगों के बीच पहुंची। उसने लोगों को वीडिया दिखाया और उनकी राय जानी। रिपोर्टर ने लोगों से पूछा कि क्या वो बता पाएंगे कि ये अंडरवाटर मेट्रो किस देश में बनी है। इसके जवाब में लोगों ने अमेरिका, जापान और चीन जैसे देशों के नाम बताए। मगर जब उन्हें भारत का नाम बताया गया कि तो किसी को भी यकीन नहीं हुआ। मगर जब पता चला तो लोगों ने पाकिस्तानी सरकार पर खूब सवाल उठाए और भारत की जमकर तारीफ की।

यहां देखिए वीडियो

अंडरवॉटर मेट्रो पर पाकिस्तानी नागरिकों के रिएक्शन वाला ये वीडियो सोशल मीडिया में हर तरफ छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो एक्स पर Aviral Dwivedi नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article