Pakistani Reporter Cute Reaction: पाकिस्तान के कई सारे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसे देखकर हंसी आती है। इनमें अधिकांश वीडियो पाकिस्तानी पर मजाक के तौर पर दिखाए जाते हैं। लेकिन हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में एक महिला पत्रकार नजर आ रही है, जो बेहद सुंदर दिख रही है। वीडियो में महिला रिपोर्टिंग करती हुई दिख रही है, जिसे देखने के बाद आप दिल हार बैठेंगे।
पाकिस्तानी रिपोर्टर का क्यूट अंदाज (X)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में पाकिस्तानी महिला पत्रकार बारिश के दौरान पत्रकारिता करती है। इस दौरान उसके ऊपर बारिश का पानी आ जाता है और फिर वह हंस पड़ती है और कहती है कि रिकॉर्ड कीजिएगा ये, डिलीट ना कीजिएगा। ये कहती हुई क्यूट स्माइल के साथ उसकी इस वीडियो को देख आप उसके दीवाने हो जाएंगे और उसकी मासूमियत पर दिल लुटा देंगे।
पाकिस्तानी रिपोर्टर का क्यूट अंदाज
एक्स पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बेहद कमाल का वीडियो है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि बेहद क्यूट अंदाज है। बता दें, इस वीडियो को '@socialist55' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज भी आ चुके हैं। तो आपको ये वीडियो कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
