Momal Sheikh dance video: पाकिस्तानी एक्ट्रेस मोमल शेख का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। दरअसल उनका ये डांस वीडियो कजिन की शादी का है जो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। मोमल ने अपने बेहतरीन डांस मूव्स से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। ऑरेंज कलर की ड्रेस में मोमल बेदह खूबसूरत लग रही हैं। स्टाइलिश हेयरस्टाइल के साथ उन्होंने इस लुक को निखारा है।
एक्ट्रेस का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस मोमल के डांस के दीवाने हो गए हैं। मोमल ने अपने बेहतरीन डांस से सिर्फ इंटरनेट का ही नहीं बल्कि पार्टी की भी पूरी लाइमलाइट बटोर ली है।
मोमल के इस बेहतरीन डांस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर allpakdramapageofficial नाम की आईडी से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 11 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। जबकि कई यूजर्स ने इस पर अपनी अपनी प्रतिक्रयाएं भी दी है।
मोमल शेख की गिनती पाकिस्तान की गॉर्जियस एक्ट्रेस में की जाती है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ कनेक्टेड रहती हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 2.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। ऐसे में वो अपने फैंस को एंटरटेन करना कभी नहीं भूलती हैं। वो अक्सर अपनी गॉर्जियस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
