VIDEO : चांद पर नहीं तो कहां जाना चाहते हैं पाकिस्‍तानी, इस शख्‍स का मजेदार जवाब सुनकर यूजर्स ले रहे मौज

Pakistan Reaction on Chandrayaan-3 : चंद्रयान-3 की सफलता के बाद जब पाकिस्‍तानियों से उनकी राय मांगी गई तो उन्‍होंने ऐसे-ऐसे मजेदार जवाब दिए जिसे सुनकर लोग उनका मजाक बना रहे हैं।

Pakistan Reaction on Chandrayaan-3 : चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) और इसके वैज्ञानिकों को दुनिया भर से बधाइयां मिल रही हैं। चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने के साथ ही भारत दुनिया का वो पहला देश बन गया है जिसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की है। इसी कड़ी में ब्रिक्‍स सम्‍मेलन से लौटकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Narendra Modi) सीधे बंगलुरु पहुंचे और वैज्ञानिकों को उनके अभूतपूर्व प्रदर्शन पर बधाई दी। इन सबके बीच पड़ोसी देश पाकिस्‍तान में हाय-तौबा शुरू हो गई। पाकिस्‍तानी नागरिक जिस मुफलिसी में जिंदगी जी रहे हैं ये दुनिया में किसी से छिपा नहीं है। यही वजह है कि पाकिस्‍तानी अपनी गरीबी और फटेहाली पर सड़क पर आंसू बहा रहे हैं। वहीं, भारत की इस वैश्विक उपलब्धि को देख वहां नागरिक ऐसी बातें कर रहे हैं जिसे सुनकर दुनिया में उनका मजाक बन रहा है।

chandryaan-3 Success, Pakistan Reaction on Chandrayaan-3, Pakistan on Chandrayaan

चंद्रयान पर अपनी राय देता पाकिस्‍तानी नागरिक। (फोटो क्रेडिट : वीडियो ग्रैब)

'हम तो पहले से चांद पर'

Chandrayaan-3 की सफलता के बाद जब पाकिस्‍तानियों से उनकी राय मांगी गई तो उन्‍होंने ऐसे-ऐसे मजेदार जवाब दिए जिसे सुनकर लोग उनका मजाक बना रहे हैं। ये बात भी कहीं न कहीं सही है कि पाकिस्‍तानी ऐसे ऊट-पटांग जवाब देकर अपनी मौज खुद उड़वाते हैं। हाल ही में एक शख्‍स से पाकिस्‍तानी कथित पत्रकार ने जब इस संदर्भ में सवाल पूछा तो उसने मजेदार जवाब दिया। शख्‍स ने जवाब में कहा था कि, 'हम तो पहले चांद पर रह रहे हैं वहां पानी-बिजली नहीं और यहां भी नहीं।' इस वीडियो पर हिंदुस्‍तानी मजे ले ही रहे थे कि अब एक और Video Viral हो गया।

End of Feed