Viral Video: पाकिस्तान में लोग बाइक पर क्यों लगा रहे हैं टोटी और शॉवर? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: पाकिस्तान के लाहौर में बसंत के दौरान पतंगबाजी तेज हो जाती है और धारदार डोर से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसी से बचने के लिए पुलिस ने बाइक सवारों को सेफ्टी ग्रिल लगाने की सलाह दी है। महंगी ग्रिल न लगवा पाने पर लोग टोटी, शॉवर पाइप और लोहे के डंडों से जुगाड़ कर रहे हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के लाहौर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सड़क पर चल रहे बाइक सवार कुछ अजीब तरह के जुगाड़ करते नजर आ रहे हैं। किसी की बाइक के आगे पानी की टोटी लगी है, किसी ने शॉवर का पाइप बांध रखा है, तो किसी ने लोहे की रॉड और डंडों से ही आगे की तरफ फ्रेम बना लिया है। पहली नजर में देखकर ऐसा लगता है जैसे लोग मजाक कर रहे हों या स्टाइल दिखा रहे हों, लेकिन इसके पीछे की वजह काफी गंभीर है। असल में लाहौर में इन दिनों बसंत का त्योहार मनाया जा रहा है। बसंत आते ही वहां पतंग उड़ाने का क्रेज बहुत बढ़ जाता है।

Pakistan viral video

पाकिस्तान में लोग बाइक को बना रहे हैं चलता-फिरता बाथरूम, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/y.a.v__n.i.s.h.a)

लोग अपनी छतों पर घंटों करते पतंगबाजी

लोग छतों पर चढ़कर घंटों पतंगबाजी करते हैं। प्रतियोगिता इतनी तेज होती है कि पतंग काटने के लिए धारदार डोर का इस्तेमाल किया जाता है। यही डोर कई बार सड़क पर चल रहे लोगों के लिए खतरा बन जाती है। बाइक सवारों की गर्दन, चेहरा या हाथ इस डोर से कट सकते हैं और कई बार गंभीर हादसे भी हो जाते हैं। इसी खतरे को देखते हुए लाहौर पुलिस ने बाइक चलाने वालों को आगे से सेफ्टी ग्रिल लगाने की सलाह दी है। इसका मकसद यह है कि उड़ती हुई पतंग की डोर सीधे इंसान की गर्दन या चेहरे से न टकराए, बल्कि ग्रिल से टकराकर रुक जाए। इससे हादसों की संभावना कम हो जाती है। लेकिन हर किसी के पास महंगी सेफ्टी ग्रिल लगवाने के पैसे नहीं होते। इसलिए वहां के लोग देसी जुगाड़ अपनाने लगे।

End of Feed