वायरल न्यूज़

Viral Video: पाकिस्तान में लोग बाइक पर क्यों लगा रहे हैं टोटी और शॉवर? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Viral Video: पाकिस्तान के लाहौर में बसंत के दौरान पतंगबाजी तेज हो जाती है और धारदार डोर से हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसी से बचने के लिए पुलिस ने बाइक सवारों को सेफ्टी ग्रिल लगाने की सलाह दी है। महंगी ग्रिल न लगवा पाने पर लोग टोटी, शॉवर पाइप और लोहे के डंडों से जुगाड़ कर रहे हैं।

Image

पाकिस्तान में लोग बाइक को बना रहे हैं चलता-फिरता बाथरूम, देखें वीडियो (फोटो: Instagram/y.a.v__n.i.s.h.a)

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के लाहौर से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सड़क पर चल रहे बाइक सवार कुछ अजीब तरह के जुगाड़ करते नजर आ रहे हैं। किसी की बाइक के आगे पानी की टोटी लगी है, किसी ने शॉवर का पाइप बांध रखा है, तो किसी ने लोहे की रॉड और डंडों से ही आगे की तरफ फ्रेम बना लिया है। पहली नजर में देखकर ऐसा लगता है जैसे लोग मजाक कर रहे हों या स्टाइल दिखा रहे हों, लेकिन इसके पीछे की वजह काफी गंभीर है। असल में लाहौर में इन दिनों बसंत का त्योहार मनाया जा रहा है। बसंत आते ही वहां पतंग उड़ाने का क्रेज बहुत बढ़ जाता है।

लोग अपनी छतों पर घंटों करते पतंगबाजी

लोग छतों पर चढ़कर घंटों पतंगबाजी करते हैं। प्रतियोगिता इतनी तेज होती है कि पतंग काटने के लिए धारदार डोर का इस्तेमाल किया जाता है। यही डोर कई बार सड़क पर चल रहे लोगों के लिए खतरा बन जाती है। बाइक सवारों की गर्दन, चेहरा या हाथ इस डोर से कट सकते हैं और कई बार गंभीर हादसे भी हो जाते हैं। इसी खतरे को देखते हुए लाहौर पुलिस ने बाइक चलाने वालों को आगे से सेफ्टी ग्रिल लगाने की सलाह दी है। इसका मकसद यह है कि उड़ती हुई पतंग की डोर सीधे इंसान की गर्दन या चेहरे से न टकराए, बल्कि ग्रिल से टकराकर रुक जाए। इससे हादसों की संभावना कम हो जाती है। लेकिन हर किसी के पास महंगी सेफ्टी ग्रिल लगवाने के पैसे नहीं होते। इसलिए वहां के लोग देसी जुगाड़ अपनाने लगे।

अपनाया गजब का जुगाड़

किसी ने हार्डवेयर की दुकान से टोटी खरीदकर फिट कर ली, किसी ने शॉवर पाइप बांध दिया और किसी ने लोहे के डंडों से ही फ्रेम बना लिया। लोग अपने-अपने तरीके से बाइक को सुरक्षित बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इस ट्रेंड पर सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कुल मिलाकर लाहौर में बसंत के दौरान पतंगबाजी जहां खुशी लाती है, वहीं सड़क पर चलने वालों के लिए खतरा भी बन जाती है। इसी वजह से लोग अब बाइक पर टोटी, शॉवर और लोहे के डंडों से जुगाड़ कर अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर y.a.v__n.i.s.h.a नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अभी तक लाखों लोगों ने देखा है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article