Ajab Gajab: 60 साल का बुजुर्ग 22 साल की दुल्हन, पाकिस्तानी शख्स ने पोती की उम्र की लड़की से किया निकाह

Pakistan News: रावलपिंडी के प्रसिद्ध हकीम यानि हर्बल प्रैक्टिशनर बाबर ने एक 22 साल की युवती से प्रेम विवाह किया है। यह शख्स रावलपिंडी के मशहूर अल-नूर हॉस्पिटल का मालिक भी बताया जाता है। शख्स ने युवती को प्रपोज करके उससे प्रेम विवाह किया है।

Pakistan News: सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान के एक बुजुर्ग शख्स की शादी चर्चा में है। पाकिस्तान के रावलपिंडी की यह शादी दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। जिसे देखो हर कोई इस शादी की बात कर रहा है। वहीं इस शादी की फोटो और वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, पाकिस्तान के एक 60 वर्षीय बुजुर्ग शख्स ने अपनी पोती की उम्र की लड़की से शादी करके इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

Pakistan Video

पाकिस्तान की शादी चर्चा में (इंस्टाग्राम)

पाकिस्तान की शादी की चर्चा

खबर के अनुसार, रावलपिंडी के प्रसिद्ध हकीम यानि हर्बल प्रैक्टिशनर बाबर ने एक 22 साल की युवती से प्रेम विवाह किया है। यह शख्स रावलपिंडी के मशहूर अल-नूर हॉस्पिटल का मालिक भी बताया जाता है। शख्स ने युवती को प्रपोज करके उससे प्रेम विवाह किया है। वायरल हो रहे वीडियो में दोनों दंपति काफी खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे कि दूल्हा हकीम बाबर अपनी दुल्हन को गजरा पहना रहा है। वहीं इस शादी का जश्न पूरे परिवार वाले मिलकर मनाते दिख रहे हैं। देखें वीडियो-

End of Feed