Optical Illusion: जैकेट पहने छोटा बच्चा तो है सामने, सिर्फ नजर के जादूगर को ही दिखेगा सिगरेट पीता बुजुर्ग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 2, 2024, 04:25 PM IST

Optical Illusion: अगर आप अपने आपको नजर का जादूगर समझते हैं तो आपको यकीनन सिगरेट पीता शख्स दिखाई दे जाएगा। कई लोग तस्वीर में लगातार देखने के बाद ​​भी उस बुजुर्ग शख्स को ढूंढ निकालने में नाकाम रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर आई सामने
  • तस्वीर में ढूंढना है सिगरेट पीता शख्स
  • नजर के जादूगर भी हो गए फेल

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इसमें से कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग की बत्ती जलाती हैं तो कई तस्वीरें दिमाग का दही कर देती हैं। कुछ तस्वीरें इंसान के नजरों का परीक्षण करती हैं तो कई तस्वीरें आंखों को कंफ्यूज कर देती हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जो यकीनन आपका दिमाग खराब कर देगी। सबसे अहम बात यह है कि तस्वीर में आपको जो नजर आएगा, शायद वह चीज हो ही न।

Optical Illusion

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

तस्वीर में ढूंढना है सिगरेट पीता शख्स

आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन में एक क्यूट सा बच्चा नजर आ रहा होगा। यह बच्चा ठंड की वजह से टोपी पहना हुआ है। आपको इस बच्चे के आस-पास एक बुजुर्ग शख्स को ढूंढकर निकालना है। बता दें कि यह बुजुर्ग शख्स सिगरेट पी रहा है। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए पूरे 20 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आप अपने आपको नजर का जादूगर समझते हैं तो आपको यकीनन सिगरेट पीता शख्स दिखाई दे जाएगा।

End of Feed