वायरल न्यूज़

Optical Illusion: जैकेट पहने छोटा बच्चा तो है सामने, सिर्फ नजर के जादूगर को ही दिखेगा सिगरेट पीता बुजुर्ग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 2, 2024, 04:25 PM IST

Optical Illusion: अगर आप अपने आपको नजर का जादूगर समझते हैं तो आपको यकीनन सिगरेट पीता शख्स दिखाई दे जाएगा। कई लोग तस्वीर में लगातार देखने के बाद ​​भी उस बुजुर्ग शख्स को ढूंढ निकालने में नाकाम रहे हैं।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर आई सामने
  • तस्वीर में ढूंढना है सिगरेट पीता शख्स
  • नजर के जादूगर भी हो गए फेल

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर दिन ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीरें देखने को मिलती हैं। इसमें से कुछ तस्वीरें लोगों के दिमाग की बत्ती जलाती हैं तो कई तस्वीरें दिमाग का दही कर देती हैं। कुछ तस्वीरें इंसान के नजरों का परीक्षण करती हैं तो कई तस्वीरें आंखों को कंफ्यूज कर देती हैं। इसी क्रम में हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन की एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जो यकीनन आपका दिमाग खराब कर देगी। सबसे अहम बात यह है कि तस्वीर में आपको जो नजर आएगा, शायद वह चीज हो ही न।

तस्वीर में ढूंढना है सिगरेट पीता शख्स

आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन में एक क्यूट सा बच्चा नजर आ रहा होगा। यह बच्चा ठंड की वजह से टोपी पहना हुआ है। आपको इस बच्चे के आस-पास एक बुजुर्ग शख्स को ढूंढकर निकालना है। बता दें कि यह बुजुर्ग शख्स सिगरेट पी रहा है। आपको इस चैलेंज को पूरा करने के लिए पूरे 20 सेकंड का समय मिलेगा। अगर आप अपने आपको नजर का जादूगर समझते हैं तो आपको यकीनन सिगरेट पीता शख्स दिखाई दे जाएगा।

चैलेंज पूरा करने के लिए 20 सेकंड का समय

हालांकि, कई लोग तस्वीर में लगातार देखने के बाद भी उस बुजुर्ग शख्स को ढूंढ निकालने में नाकाम रहे हैं। बता दें कि बुजुर्ग शख्स बच्चे के आस-पास ही है। बस उसे देखने के लिए आपको अपनी नजरों को एकाग्र करना पड़ेगा। अगर आप बहुत ही गौर से तस्वीर देखेंगे तो आपको यकीनन बुजुर्ग शख्स नजर आ जाएगा। हिंट के लिए बता दें कि शख्स जो सिगरेट पी रहा है, उसमें से धुआं निकल रहा है। आप चाहें तो इस तस्वीर में दिए चैलेंज को हल करने के लिए अपने दोस्तों का सहारा ले सकते हैं।

Optical Illusion Result

Optical Illusion Result

फिलहाल, 20 सेकंड का समय पूरा हो चुका है। क्या आपको अब तक तस्वीर में सिगरेट पीता शख्स दिखाई दिया? अगर आप इस चैलेंज को पूरा करने में नाकाम रहे हैं तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डाल रहे हैं। इस तस्वीर में आपको लाल घेरे में बुजुर्ग नजर आ जाएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article