वायरल न्यूज़

Optical Illusion: पजल मास्टर ही खोज पाएगा तस्वीर में छिपी तितली, क्या आपको मिला?

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Mar 17, 2024, 02:23 PM IST

सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक तितली छिपी हुई है। इसे ढूंढने के लिए 8 सेकंड का समय दिया गया है।

Image

आखिर कहां छिपी है तितली (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुई पजल वाली तस्वीर
  • तस्वीर में छिपी है तितली
  • खोजने के लिए 8 सेकंड का समय

Optical Illusion Brain Test: हाल ही में इंटरनेट पर ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो बेहद खतरनाक है। इसे सॉल्व करने में आपको सुबह से शाम भी हो सकती है। हालांकि, लोगों का कहना है कि इस तस्वीर सॉल्व करना अपने आप में बहुत बड़ा चैलेंज है। अगर आप इसे सॉल्व कर लेते हैं तो आप धुरंधर कहलाएंगे। तो क्या आप इस तस्वीर को सॉल्व करने का चैलेंज स्वीकार करेंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तस्वीर में एक तितली छिपी हुई है, जिसे ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इसके लिए 8 सेकंड का समय भी दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए आपके दिमाग का दही हो सकता है। क्योंकि ये जितना आसान लग रहा है, उतना है नहीं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर आपके पास जासूसी दिमाग है तो आप इसे फटाक से सॉल्व कर लेंगे। आइए देखते हैं..

Optical Illusion Eye Test Solution

तस्वीर में यहां छिपी हुई है तितली

तस्वीर में यहां छिपी हुई है तितली

वायरल हो रही है इस तस्वीर को सॉल्व करने में अब कर 95 प्रतिशत लोग फेल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आपने इस तस्वीर को देख लिया हो तो आप हमें कमेंट कर बता सकते हैं। लेकिन अगर अभी भी आप इसमें छिपी तितली ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं तो आप एक बार ऊपर दिए गए तस्वीर में बने लाल सर्कल को देख लीजिए, वहां आपको तस्वीर में छिपी तितली मिल जाएगी। तो आपको ऑप्टिकल इल्यूजन की ये तस्वीर कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताइए।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article