वायरल न्यूज़

Optical Illusion: इस चैलेंज को सॉल्व करने वाले कहलाएंगे मुकद्दर का सिकंदर, क्या आपमें है शेर सा जिगरा

  • Edited by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 14, 2023, 06:30 PM IST

Optical Illusion: अगर आप इस छिपे हुए चेहरे को ढूंढकर निकाल लेते हैं, तो आप इंटरनेट के सबसे धुरंधर चैलेंजर साबित हो जाएंगे। आपको इस चैलेंज को सॉल्व करने के लिए 16 सेकंड का समय मिला है।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

Optical Illusion: सोशल मीडिया पर हर रोज ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Picture) की तमाम तस्वीरें देखने को मिलती है। इन तस्वीरों को हल करके हमारे दिमाग और आंखों की जमकर कसरत होती है। इनमें से कुछ तस्वीरों में छिपी हुई चीजों को ढूंढना होता है, जबकि कुछ तस्वीरों में छिपी गलतियों को बताना होता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही चैलेंज (Optical Illusion Challenge) लेकर आए हैं। अगर आप इस चैलेंज को पूरा कर पाएंगे तो आप धुरंधरों के धुरंधर कहलाए जाएंगे। यह ऑप्टिकल इल्यूजन बहुत ही खास है।

चैलेंज पूरा कर बन जाएंं धुरंधर

इसमें आपको एक शांत नदी का सुहाना दृश्य नजर आ रहा होगा। इस नदी के किनारे एक पेड़ है। इस पेड़ के पास एक महिला फलों की टोकरी के साथ बहुत ही शांति से बैठी नजर आ रही है। इसके अलावा छोटी सी पहाड़ी पर एक अनोखा घर बना दिखाई दे रहा है। आपको इस तस्वीर में एक छिपा हुआ चेहरा ढूंढना है।

आसान नहीं है चैलेंज पूरा करना

अगर आप इस छिपे हुए चेहरे को ढूंढकर निकाल लेते हैं, तो आप इंटरनेट के सबसे धुरंधर चैलेंजर साबित हो जाएंगे। आपको इस चैलेंज को सॉल्व करने के लिए 16 सेकंड का समय मिला है। अगर आपको लग रहा है कि यह चैलेंज बहुत ही आसान है तो आपको बता दें कि बड़े-बड़े सूरमा इसे सॉल्व करने में नाकामयाब रहे हैं।
optical illusion result

यहां देखें सवाल का जवाब

अगर आपने काफी प्रयास कर लिया है और आपको अभी तक छिपा हुआ चेहरा नजर नहीं आया है तो हम आपके लिए एक और तस्वीर डालते हैं। इस तस्वीर में आपको आसानी से छिपा हुआ चेहरा दिख जाएगा।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article